IND vs WI T20 Ticket Booking: भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए कब से मिलेगा टिकट? कीमत 1000 से शुरु, जानें कहां से और कैसे करें बुकिंग

Ads

IND vs WI T20 Ticket Booking: भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए कब से मिलेगा टिकट? कीमत 1000 से शुरु, जानें कहां से और कैसे करें बुकिंग

  •  
  • Publish Date - September 19, 2026 / 10:04 AM IST,
    Updated On - September 19, 2026 / 10:16 AM IST

IND vs WI T20 Ticket Booking: भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए कब से मिलेगा टिकट? कीमत 1000 से शुरु, जानें कहां से होगी बुकिंग /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • 25 सितंबर से टिकट बुकिंग
  • मैच 11 अक्टूबर को इंदौर में
  • टिकट ₹1,000 से शुरू

 IND vs WI T20 Ticket Booking: मध्य प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम (Indore Holkar Stadium T20 Match) में खेले जाने वाले टी-20 मैच के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 25 सितंबर से शुरू होने वाली है। इसके लिए टिकट की कीमत भी जारी कर दी गई है। एक व्यक्ति अधिकतम 4 टिकट ही खरीद सकेगा, कालाबाजारी रोकने के लिए एमपीसीए ने ये फैसला लिया है।

India vs West Indies T20: देखें टी20 मैचों की सीरीज का शेड्यूल

 IND vs WI T20 Ticket Booking टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में होगा। इसके बाद दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची में खेले जाएंगे। तीसरा मैच 11 अक्टूबर को इंदौर में होगा। 14 अक्टूबर को चौथा मैच हैदराबाद के मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

 

 IND vs WI T20 Ticket Booking भारत की टी-20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।

ये भी पढ़ें

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच इंदौर में कब होगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मैच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।

टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग कब शुरू होगी?

मैच के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 25 सितंबर से शुरू होगी।

टिकट कहां से खरीद सकते हैं?

फैंस District by Zomato ऐप या वेबसाइट के जरिए टिकट खरीद सकेंगे।

एक व्यक्ति कितने टिकट खरीद सकता है?

एक व्यक्ति अधिकतम 4 टिकट खरीद सकेगा। यह फैसला टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए लिया गया है।

सबसे सस्ता टिकट कितने रुपये का है?

सबसे सस्ते टिकट की कीमत 1,000 रुपये है, जबकि पैवेलियन टिकट 12,500 रुपये का होगा।