Chhattisgarh Junior Doctor Strike: छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टर्स ने किया हड़ताल का ऐलान, प्रदेशभर के अस्पतालों में लटकेगा ताला! जानिए क्या है एसोसिएशन की मांगे?

Ads

Chhattisgarh Junior Doctor Strike Latest News: छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टर्स ने किया हड़ताल का ऐलान, प्रदेशभर के अस्पतालों में लटकेगा ताला! जानिए क्या है एसोसिएशन की मांगे?

  • Reported By: hemant sharma

    ,
  •  
  • Publish Date - September 19, 2026 / 10:40 AM IST,
    Updated On - September 19, 2026 / 10:40 AM IST

Chhattisgarh Junior Doctor Strike: छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टर्स ने किया हड़ताल का ऐलान, प्रदेशभर के अस्पतालों में लटकेगा ताला! जानिए क्या है एसोसिएशन की मांगे? /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • 21 सितंबर से हड़ताल
  • जूनियर डॉक्टरों की 17 मांगें
  • स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग

रायपुर। Chhattisgarh Junior Doctor Strike Latest News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर चरमरा सकती है, प्रदेश के जूनियर डॉक्टर्स ने फिर 21 सितंबर से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि स्टाइपेंड बढ़ाने समेत अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर हड़ताल करेंगे। एसोसिएशन की ओर से संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर हड़ताल की सूचना दे दी गई है।

मांगों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं (CG Doctors Protest)

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि मांगों को लेकर पहले भी संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया था, लेकिन मांगों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के चलते संगठन ने आंदोलन का फैसला लिया है।

स्वास्थ्य मंत्री से मिले एसोसिएशन के प्रतिनिधि  (CG Doctors Protest)

Chhattisgarh Junior Doctor Strike Latest News वही कल शाम जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल (Shyam Bihari Jaiswal) से भी मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान डॉक्टरों ने अपनी मांगों और लंबित मुद्दों को स्वास्थ्य मंत्री के सामने रखा।

पत्राचार के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं: एसोसिएशन (CG Junior Doctor Strike)

एसोसिएशन का कहना है कि मांगों को लेकर लगातार बातचीत और पत्राचार के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। फिलहाल नजरें सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अगले कदम पर हैं…क्या 21 सितंबर से पहले जूनियर डॉक्टरों की मांगों पर सहमति बनती है, या फिर प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल शुरू होगी।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर कब जाएंगे?

जूनियर डॉक्टरों ने 21 सितंबर से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।

जूनियर डॉक्टर हड़ताल क्यों कर रहे हैं?

जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

जूनियर डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर किससे मुलाकात की?

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं।

क्या सरकार ने मांगों पर कोई फैसला लिया है?

एसोसिएशन के अनुसार, कई बार पत्राचार और बातचीत के बावजूद उनकी मांगों पर अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।