छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 52 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 52 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
बीजापुर, 15 जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बृहस्पतिवार को 52 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से 49 नक्सलियों पर कुल 1.41 करोड़ रुपये का इनाम था। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 21 महिलाएं भी शामिल हैं, माओवादियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी), आंध्र-ओडिशा बॉर्डर डिविजन और भामरागढ़ एरिया कमेटी (महाराष्ट्र) में सक्रिय थे।
बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि नक्सलियों ने 'पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन' पहल के तहत यहां वरिष्ठ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया।
यादव ने बताया कि नक्सली राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से भी प्रभावित हैं।
उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से डिविजनल कमेटी सदस्य लक्खू कारम उर्फ अनिल (32) तथा प्लाटून पार्टी कमेटी सदस्य लक्ष्मी माडवी (28) और चिन्नी सोढ़ी उर्फ शांति (28) पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था।
अधिकारियों ने बताया कि 13 अन्य नक्सलियों पर पांच-पांच लाख रुपये, 19 कैडर पर दो-दो लाख रुपये और 14 कैडर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था।
उन्होंने बताया कि 52 में से 49 नक्सलियों पर कुल 1.41 करोड़ रुपये का इनाम था।
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को तत्काल 50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी और सरकार की नीति के मुताबिक उनका पुनर्वास किया जाएगा।
बुधवार को राज्य के पड़ोसी सुकमा जिले में 29 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। इससे पहले आठ जनवरी को पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले में 63 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। वहीं, सात जनवरी को सुकमा में 26 नक्सली हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो गए थे।
साल 2025 में राज्य में 1,500 से ज्यादा नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।
केंद्र सरकार ने इस वर्ष 31 मार्च तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है।
भाषा
सं, संजीव रवि कांत
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 52 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
BIJAPUR
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm