Bijapur News: फिर दो हार्डकोर नक्सली नेताओं ने किया सरेंडर, 40 साल के बाद मुख्यधारा में लौटे
Bijapur News: माओवादी नेता ककरला सुनीता SCM, DKSZC के साथ चेन्नुरी हरीश रमन्ना, तेलंगाना राज्य समिति के ACM चार दशकों तक माओवादियों के दल से जुटे रहे। आज वे जीवन …

Bijapur News, image source: ibc24
- नारायणपुर जिले में आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर
- नक्सलियों पर था 30 लाख का इनाम
बीजापुर: Bijapur News, छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे राज्य तेलंगाना में पुलिस को एक बार फिर से सफलता हाथ लगी है। माओवादी नेता ककरला सुनीता SCM, DKSZC के साथ चेन्नुरी हरीश रमन्ना, तेलंगाना राज्य समिति के ACM चार दशकों तक माओवादियों के दल से जुटे रहे। आज वे जीवन की मुख्यधारा में लौट आए हैं।
Two hardcore Naxalite leaders surrendered
दरअसल, 40 वर्षों तक नक्सली दल में शामिल रहने के बाद, माओवादी और DK, SZC, SCM ककरला सुनीता, तेलंगाना राज्य समिति के ACM चेन्नुरी हरीश उर्फ़ रामन्ना दोनों आत्मसमर्पण क़र सार्वजनिक जीवन की मुख्यधारा में लौट आए हैं। सामाजिक मुख्यधारा में शामिल होने के लिए हार्डकोर माओवादियों के समर्पण को तेलंगाना पुलिस द्वारा अपनाई गई रणनीतियों की सफलता माना जा रहा है।

नारायणपुर जिले में आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर
Bijapur News, इधर छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। बीते दिन नारायणपुर जिले में आठ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सली लंबे समय से इलाके में एक्टिव थे। उनके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं। दो महिला नक्सलियों समेत आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में इसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।
नक्सलियों पर था 30 लाख का इनाम
Bijapur News, मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अधिकारियों ने बताया कि जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है उनमें सुखलाल जुर्री, हुर्रा उर्फ हिमांशू मिड़ियाम, कमला गोटा, राजू पोडियाम उर्फ सुनील पोडियाम, दीपा पुनेम, मनीराम कोर्राम, सुक्कू फरसा उर्फ नागेश और रामू राम पोयाम शामिल हैं।
read more: रियल एस्टेट कंपनी नियोलिव ने मुंबई महानगर क्षेत्र में 17.5 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया
read more: खेल दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम, नागरिकों के लिये ‘एक घंटा खेल के मैदान पर’ मुहिम
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Bijapur News: Then two hardcore Naxalite leaders surrendered, returned to the mainstream after 40 years
बीजापुर
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am