Mukesh Chandrakar Murder Case: पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड पर प्रियंका गांधी का Tweet.. लिखा, ‘उचित मुआवजा और नौकरी पर सरकार करें विचार’..
बता दें कि बस्तर के युवा और साहसी पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव बीजापुर के चट्टानपारा में एक सड़क ठेकेदार के घर के सेप्टिक टैंक में मिला। बताया जा रहा …
Priyanka gandhi on Mukesh Chandrakar Murder Case
Priyanka gandhi on Mukesh Chandrakar Murder Case: रायपुर: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के हवाले खबर आ रही है कि मामले के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सुारेश को पुलिस की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी हैदराबाद से भी बाहर भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सुरेश चंद्राकर की गिरफ्तारी की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
प्रियंका गांधी ने किया Tweet
इस पूरे हत्याकांड पर बड़े नेता भी लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है और मृत पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है। इसी कड़ी में AICC की महासचिव और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी ने भी इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा है कि, "बस्तर, छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार स्तब्ध करने वाला है। खबरों के मुताबिक, मुकेश जी ने अपनी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार का खुलासा किया था जिसके बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मेरी राज्य सरकार से मांग है कि इस मामले में सख्त और त्वरित कार्रवाई हो, दोषियों को कड़ी सजा मिले और दिवंगत के परिजनों को उचित मुआवजा एवं नौकरी पर विचार किया जाए। विनम्र श्रद्धांजलि।"
बस्तर, छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार स्तब्ध करने वाला है। खबरों के मुताबिक, मुकेश जी ने अपनी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार का खुलासा किया था जिसके बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
मेरी राज्य सरकार से मांग है कि इस मामले में सख्त और त्वरित कार्रवाई हो,… pic.twitter.com/I1TwRJXOFW
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 4, 2025
सरकार ने गठित की SIT
Priyanka gandhi on Mukesh Chandrakar Murder Case: इस पूरे हत्याकांड को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी मीडिया से बातचीत की और जाँच प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, हत्या के आरोपियों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि मुकेश चंद्राकर ने जिस सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के मामले को उजागर किया था उसपर पिछले साल के 25 दिसंबर को ही जांच की टीम बिठा दी गई थी। विजय शर्मा ने यह भी बताया कि पूरे मर्डर केस की जाँच के लिए 11 सदस्यीय एसआईटी के टीम गठित कर ली गई है। वही कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर की गिरफ्तारी के लिए भी टीम बनाई गई है।
Live: छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की PC, कहा- 'मुकेश हत्याकांड में कांग्रेस नेता संदिग्ध हैं'#MukeshChandrakar #मुकेश_चंद्राकर #Bijapur #Chhattisgarh @DistrictBijapur @CG_Police @vijaysharmacg
— IBC24 News (@IBC24News) January 4, 2025
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि बस्तर के युवा और साहसी पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव बीजापुर के चट्टानपारा में एक सड़क ठेकेदार के घर के सेप्टिक टैंक में मिला। बताया जा रहा है कि मुकेश का हाल ही में एक सड़क ठेकेदार से विवाद हुआ था। मुकेश के परिवार ने बताया कि वह 1 जनवरी को घर से निकले थे और उसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और पूछताछ के दौरान ठेकेदार के घर की तलाशी ली। इसके बाद सेप्टिक टैंक से मुकेश का शव बरामद किया गया।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Priyanka gandhi on Mukesh Chandrakar Murder Case
बीजापुर
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm