BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

मुठभेड़ में आठ लाख रुपये का ईनामी शीर्ष नक्सली ऊधम सिंह ढेर

मुठभेड़ में आठ लाख रुपये का ईनामी शीर्ष नक्सली ऊधम सिंह ढेर

मुठभेड़ में आठ लाख रुपये का ईनामी शीर्ष नक्सली ऊधम सिंह ढेर
Bhasha
Published: 05 Feb 2026 | 7:29 pmModified: 05 Feb 2026 | 7:29 pm

बीजापुर (छत्तीसगढ़), पांच फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाकर्मियों से हुई मुठभेड़ में आठ लाख रुपये का ईनामी शीर्ष नक्सली मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि नक्सली की पहचान प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की दक्षिण बस्तर डिविजन की ‘डिविजनल कमेटी’ के सदस्य ऊधम सिंह के रूप में हुई है। सिंह दक्षिण बस्तर डिविजन की पलटन संख्या 13 का प्रभारी था।

बस्तर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि गुप्त जानकारी मिली थी कि सिंह और अन्य सशस्त्र उग्रवादी तर्रेम पुलिस थाना क्षेत्र के जंगलों और पहाड़ी इलाकों में मौजूद हैं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने एक अभियान शुरू किया

उन्होंने कहा कि इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीआरपीएफ के विशेष कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन) कमांडो शामिल थे।

एसपी ने कहा, 'सुरक्षा बलों और माओवादी उग्रवादियों के बीच सुबह करीब 7:30 बजे गोलीबारी हुई। जब गोलीबारी बंद हुई, तो ऊधम सिंह का शव बरामद किया गया। घटनास्थल से एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन और 28 गोलियां, कॉर्डेक्स वायर, एक वायरलेस सेट, एक मोबाइल फोन, पाउच, पिट्ठू बैग, टिफिन बैग और अन्य सामान बरामद किए गए।

अधिकारी ने कहा कि बीजापुर जिले के बसगुड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के कोटागुड़ा गांव का निवासी सिंह 2002-03 में माओवादी संगठन में सदस्य के रूप में शामिल हुआ था और छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सक्रिय रहा था। वह पिछले तीन वर्षों से पामेड क्षेत्र समिति से जुड़ा हुआ था।

एसपी ने कहा, 'उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में नक्सल घटनाओं से जुड़े नौ मामले दर्ज थे। वह 2023 में तर्रेम पुलिस थाना क्षेत्र के गोंडम जंगल क्षेत्र में पुलिस दल पर हमले, 2024 में बसगुड़ा थानाक्षेत्र के पुटकेल-चिपुरभट्टी जंगल में पुलिस-माओवादियों के बीच मुठभेड़ और 2024 में जिडपल्ली कैंप पर हमले में कथित तौर पर शामिल था।”

अधिकारी ने कहा कि साल 2025 में बिजापुर जिले में हुईं अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 163 माओवादी मारे गए थे, जबकि 2026 में अब तक 11 माओवादी ढेर हो चुके हैं।

बस्तर रेंज के पुलिस निरीक्षक जनरल सुंदरराज पट्टलिंगीम ने कहा कि सुरक्षा बल शांति और सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए सतर्कता, संयम और दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।

सुंदरराज ने कहा, 'हिंसा का मार्ग चुनने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी लेकिन सरकार उन लोगों को मुख्यधारा में लाने और पुनर्वास नीति के तहत जीवन बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ में 23 माओवादी मारे जा चुके हैं। तीन जनवरी को, बस्तर क्षेत्र में दो मुठभेड़ में कुल 14 माओवादी मारे गए थे।

पिछले साल, छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों से हुईं मुठभेड़ में 285 माओवादी मारे गए थे। केंद्र सरकार ने इस साल 31 मार्च तक वामपंथी उग्रवाद को समाप्त करने की समय सीमा तय कर रखी है।

भाषा

जोहेब नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मुठभेड़ में आठ लाख रुपये का ईनामी शीर्ष नक्सली ऊधम सिंह ढेर

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm