Mukesh Chandrakar Murder Bastar: मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद से संदिग्ध परिवार फरार.. एयरपोर्ट पर खड़ी मिली कार, हिरासत में लिया गया एक शख्स
मुकेश चंद्राकर बस्तर के तेजतर्रार रिपोर्टरों में शुमार थे। वे नक्सल संगठनों के बीच जाकर रिपोर्टिंग करने के लिए जाने जाते थे। यूट्यूब पर ‘बस्तर जंक्शन’ नाम का एक यूट्यूब …
Mukesh Chandrakar Murder Case | Image- Mukesh Chandrakar Twitter (X)
बीजापुर: बस्तर के तेजतर्रार पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना से जुड़े तस्वीरों में यह स्पष्ट है कि हमलावर ने धारदार हथियार से उनके माथे पर जोरदार वार किया। (Who killed Bastar journalist Mukesh Chandrakar?) अपराध को छिपाने के इरादे से उनके शव को एक नवनिर्मित सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया। इस जघन्य हत्याकांड की जांच बस्तर पुलिस गंभीरता से कर रही है और जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री का बयान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस नृशंस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "बीजापुर के समर्पित और निर्भीक पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। यह पत्रकारिता और समाज दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। हमने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।"
पुलिस का बयान और जांच
बस्तर क्षेत्र के आईजी सुंदरराज पी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हत्या के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे अपराध के कारणों को समझने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द होगी और मामले की सच्चाई सामने आएगी।
फरार परिवार और संदिग्ध सुराग
हत्या के बाद पुलिस की जांच में रायपुर से कुछ अहम सुराग मिले हैं। रिपोर्टों के अनुसार, बीजापुर के चट्टानपारा में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में स्थित सेप्टिक टैंक से मुकेश चंद्राकर का शव बरामद किया गया। सुरेश के छोटे भाई रितेश चंद्राकर की कार (CG20-3333) रायपुर एयरपोर्ट पर खड़ी मिली। (Who killed Bastar journalist Mukesh Chandrakar?) जानकारी के अनुसार, रितेश गुरुवार सुबह 6:40 बजे दिल्ली की फ्लाइट से फरार हो गया। पुलिस की एक टीम को दिल्ली भेजा गया है, और जल्द ही संदिग्धों से पूछताछ शुरू होगी।
पत्रकारों में रोष और सुरक्षा की मांग
इस हत्याकांड ने बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के पत्रकार समुदाय को झकझोर दिया है। पत्रकारों ने मुकेश चंद्राकर के लिए न्याय की मांग करते हुए पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाने की मांग की है। इस संवेदनशील मामले में आगे की जांच जारी है, और पूरे प्रदेश की नजरें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।
कौन है मुकेश चंद्राकर?
मुकेश चंद्राकर बस्तर के तेजतर्रार रिपोर्टरों में शुमार थे। वे नक्सल संगठनों के बीच जाकर रिपोर्टिंग करने के लिए जाने जाते थे। यूट्यूब पर 'बस्तर जंक्शन' नाम का एक यूट्यूब चैनल भी है। इस चैनल पर कोर नक्सल इलाकों में रिपोर्टिंग के वीडियों साझा है। मुकेश चंद्राकर नक्सलियों के जनअदालत और उनकी बैठकों को भी कई दफे कवर कर चुके है। उन्होंने माओवादियों द्वारा अपहृत डीआरजी के जवान के सकुशल रिहाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। (Who killed Bastar journalist Mukesh Chandrakar?) मुकेश चंद्राकर इससे पहले एक अन्य हिंदी समाचार चैनल से भी जुड़े थे। उनका दावा था कि वह अपनी रिपोर्ट में बसतर के आदिवासी, आम लोग और बस्तर की जमीनी हकीकत को सामने रखते है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Who killed Bastar journalist Mukesh Chandrakar?
बीजापुर
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm