पत्नी की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास
पत्नी की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास
बिजनौर (उप्र), 17 सितंबर (भाषा) बिजनौर जिले की एक अदालत ने अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी व्यक्ति को दोषी करार देते हुए बृहस्पतिवार को उसे उम्रकैद की सजा सुनायी।
अदालत ने मृतका के सास और ससुर को भी दो-दो साल की कैद की सजा सुनायी है।
धामपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि महेन्द्र पाल सिंह ने धामपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 अगस्त 2024 को कागपुर में उसकी 26 वर्षीय बेटी चित्रा की उसके ससुराल वालों ने सिर पर भारी चीज से प्रहार करके हत्या कर दी है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने चित्रा के पति संदीप, ससुर बृजपाल और सास प्रमोद देवी के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया था।
चतुर्वेदी ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश कमलदीप ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पति संदीप को दोषी मानते हुए उसे आजीवन कारावास और सास-ससुर को दो-दो साल की कैद की सजा सुनायी।
भाषा सं. सलीम गोला
गोला
लेखक के बारे में
Web Title: पत्नी की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास
BIJNOR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm