BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने के शक में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने के शक में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने के शक में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
Bhasha
Published: 16 Sept 2026 | 8:53 pmModified: 16 Sept 2026 | 8:53 pm

बिजनौर (उप्र), 16 सितंबर (भाषा) बिजनौर जिले में एक व्यक्ति ने कथित 'लव जिहाद' को बढ़ावा देने के संदेह में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक की विद्यालय के बाहर कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी और फिर थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर नजीबाबाद थाना क्षेत्र के सौपुरी गांव में प्राथमिक विद्यालय से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद शिक्षक नौशाद अहमद को गौरव राठी ने दो गोलियां मारीं।

उन्होंने बताया कि अहमद को ऋषिकेश स्थित एम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूरनपुर का रहने वाला आरोपी बाद में पिस्तौल लेकर नजीबाबाद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, राठी ने पुलिस को बताया है कि करीब चार महीने पहले उसने गांव की एक युवती को तालिब के साथ मोटरसाइकिल पर जाते देखा था, जिसके बारे में उसने युवती के परिवार के लोगों को बताया था ।

सूत्रों के मुताबिक राठी ने पुलिस से कहा था कि परिजनों ने कथित तौर पर तालिब और उसके परिवार को युवती से न मिलने की चेतावनी दी थी।

सूत्रों के अनुसार तालिब अक्सर अहमद से मिलता था और राठी को शक था कि वह तालिब को 'लव जिहाद' के लिये बढ़ावा दे रहे थे जिसे वह 'लव जिहाद' कहता था।

उन्होंने बताया कि चार दिन पहले अहमद ने कथित तौर पर राठी के साथ मारपीट की थी और उसे इस मामले से दूर रहने की चेतावनी दी थी।

सूत्रों के मुताबिक राठी ने पुलिस को बताया कि उसने 'लव जिहाद' के शक और कथित मारपीट का बदला लेने के लिए अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं. सलीम

राजकुमार

राजकुमार

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने के शक में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

People also search for:UP Teacher Love Jihad
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm