BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Navodaya Vidyalaya: नवोदय स्कूल के छात्र की निमोनिया से मौत.. अब हॉस्टल की बदइंतज़ामी की तस्वीरें आई सामने, प्रबंधन पर ये है आरोप…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की मल्हार नवोदय विद्यालय के एक छात्र की निमोनिया से मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान छात्र की मौत हुई है।

navodaya vidyalaya

navodaya vidyalaya

muskan mishra
Published: 25 Nov 2025 | 1:57 pmModified: 25 Nov 2025 | 1:59 pm
HIGHLIGHTS
  1. बिलासपुर के मल्हार नवोदय विद्यालय में कक्षा 10 के छात्र हर्षित यादव की निमोनिया से मौत।
  2. निजी अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद हालत बिगड़ने पर मौत हुई।
  3. परिजनों ने नवोदय प्रबंधन पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाया।

Navodaya Vidyalaya: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की मल्हार नवोदय विद्यालय के एक छात्र की निमोनिया से मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान छात्र की मौत हुई है। परिजनों ने छात्र की मौत को लेकर प्रबंधन पर अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही हॉस्टल के अव्यवस्था पर सवाल खड़े किया है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, बेलगहना निवासी हर्षित यादव मल्हार नवोदय विद्यालय में कक्षा दसवीं का छात्र था। हर्षित कक्षा छठवीं से ही यहीं पढ़ रहा था और हॉस्टल में रह रहा था। बताया जा रहा है, नवोदय स्कूल से परिजनों को फोन कर सूचना दी गई कि, हर्षित की तबीयत खराब है। पिता जयप्रकाश सूचना पर नवोदय विद्यालय पहुंचे। यहां हर्षित की स्थिति को देखते हुए तत्काल उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जांच के बाद पता चला कि, हर्षित को निमोनिया हो गया है। दवा देकर हर्षित को घर भेज दिया गया। अगले दिन फिर उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। परिजन फिर से हर्षित को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

छात्र के पिता ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

छात्र के पिता जयप्रकाश ने बेटे की मौत को लेकर नवोदय प्रबंधन पर अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि, तबीयत बिगड़ने के बाद भी नवोदय प्रबंधन छात्र की इलाज को लेकर गंभीर नहीं रहा। जिसकी वजह से उसकी तबीयत इतनी ज्यादा बिगड़ गई। इतना ही नहीं उन्होंने हॉस्टल की अव्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि, हॉस्टल में चारों तरफ अव्यवस्था का आलम है। खिड़की दरवाजे नहीं है। बाथरूम में लगातार पानी बह रहा है। दीवारों में सीपेज है। इसका असर भी छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। मामले में उन्होंने प्रबन्धन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इन्हें भी पढ़ें :-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: छात्र का नाम हर्षित यादव था और वह कक्षा 10 का छात्र था।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: A Navodaya Vidyalaya student died of pneumonia. Pictures of the hostel's mismanagement have now surfaced

शहर की खबरें

बिलासपुर

और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm