BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

B.Ed Mandatory on Promotion: प्राचार्य पदोन्नति के लिए B.Ed डिग्री अनिवार्य किया जाये या नहीं?.. अगली सुनवाई तक फिलहाल प्रमोशन पर लगी रोक

प्राचार्य पदोन्नति फोरम के अनुसार, प्राचार्य एक प्रशासनिक पद है, जबकि व्याख्याता शैक्षणिक पद है। इस तर्क के आधार पर उन्होंने प्राचार्य पदोन्नति की योग्यता निर्धारित करने के संदर्भ में …

B.Ed Degree Mandatory on Promotion Issue

B.Ed Degree Mandatory on Promotion Issue

satya prakash
Published: 26 Mar 2025 | 7:39 pmModified: 26 Mar 2025 | 7:39 pm
HIGHLIGHTS
  1. हाईकोर्ट ने प्राचार्य पदोन्नति पर रोक लगाई, अगली सुनवाई 16 अप्रैल।
  2. बीएड अनिवार्यता को लेकर विवाद, याचिकाकर्ता और शासन ने रखे पक्ष।
  3. प्राचार्य पद प्रशासनिक या शैक्षणिक? हाईकोर्ट में जारी बहस।

B.Ed Degree Mandatory on Promotion Issue: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्राचार्य पदोन्नति से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मामले को सुना। इस याचिका में यह मुद्दा उठाया गया कि प्राचार्य पदोन्नति के लिए बीएड डिग्री को अनिवार्य किया जाए या नहीं। इस पर याचिकाकर्ता अखिलेश कुमार त्रिपाठी के अधिवक्ता और हस्तक्षेपकर्ता अधिवक्ता आलोक बख्शी ने अपने-अपने पक्ष रखे। वहीं, राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता यशवंत ठाकुर ने पक्ष प्रस्तुत किया।

Read More: Varun Sharma on One Nation One Election: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के समर्थन में उतरे एक्टर वरुण शर्मा, कहा -  मैं 2-3 महीने से.. 

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने सभी पक्षों को आवश्यक दस्तावेज और प्रतिउत्तर (रिजॉइंडर) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने शासन को आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक प्राचार्य पदोन्नति से संबंधित कोई आदेश जारी न किया जाए। इस मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल 2025 को निर्धारित की गई है।

B.Ed Degree Mandatory on Promotion Issue: याचिकाकर्ता व्याख्याता अखिलेश त्रिपाठी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मांग की कि लेक्चरर से प्राचार्य पद पर पदोन्नति के लिए बीएड डिग्री को अनिवार्य किया जाए और केवल बीएड डिग्रीधारी व्याख्याताओं को ही प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया जाए। इस याचिका के बाद, प्राचार्य पदोन्नति फोरम की ओर से व्याख्याता लूनकरण ठाकुर ने भी अपने अधिवक्ता के माध्यम से हस्तक्षेप याचिका दायर की, जिसे हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया।

Read Also: CM Rekha Gupta: सीएम के काफिले पर अचानक लगा ब्रेक, सड़क के बीचों-बीच रुकी गाड़ी, जानिए फिर क्या हुआ 

प्राचार्य पदोन्नति फोरम के अनुसार, प्राचार्य एक प्रशासनिक पद है, जबकि व्याख्याता शैक्षणिक पद है। इस तर्क के आधार पर उन्होंने प्राचार्य पदोन्नति की योग्यता निर्धारित करने के संदर्भ में अपने पक्ष को प्रस्तुत किया। अब इस मामले में 16 अप्रैल 2025 को अगली सुनवाई होगी, जिसमें दोनों पक्षों की दलीलों को विस्तार से सुना जाएगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: B.Ed Degree Mandatory on Promotion Issue, Bilaspur High Court has stayed the promotion till the next hearing

शहर की खबरें

बिलासपुर

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm