BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Blast Threats to Bilaspur HC: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी.. भेजा गया है संदिग्ध E-Mail.. डॉग स्क्वायड के साथ जाँच शुरू

इन धमकियों के बीच गुजरात हाईकोर्ट को भी ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। BDDS और डॉग स्कॉड की टीम पहुंची है।

Bilaspur High Court threatened with a bomb blast

Bilaspur High Court threatened with a bomb blast

satya prakash
Published: 10 Jun 2025 | 12:06 pmModified: 10 Jun 2025 | 12:09 pm
HIGHLIGHTS
  1. बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वॉड और पुलिस तैनात।
  2. हिमाचल और गुजरात हाईकोर्ट को भी ईमेल से धमकी, परिसर खाली, जांच जारी।
  3. हिमाचल और गुजरात हाईकोर्ट को भी ईमेल से धमकी, परिसर खाली, जांच जारी।अब तक कोई विस्फोटक नहीं मिला, साइबर टीम मेल की जांच में जुटी हुई।

Bilaspur High Court threatened with a bomb blast: बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर स्थित उच्च न्यायलय को एक बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक संदिग्ध ई मेल के जरिये प्राप्त हुई है। इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिसकी टीम फौरन डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस के तरफ से किसी तरह का कोई विस्फोटक सम्बन्धी सामान बरामद होने की सूचना नहीं मिली है। माना जा रहा है कि यह धमकी दहशत फ़ैलाने के मकसद से भेजी गई हैं। पुलिस की सायबर टीम उस संदिग्ध मेल की जाँच में भी जुट गई है।

Read More: CG Weather Update Today: प्रदेश के कई जिलों में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी भारी बारिश, जानें आपके इलाके का क्या है हाल 

वेबसाइट लॉ-ट्रेंड के मुताबिक सोमवार दोपहर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को एक ईमेल के माध्यम से मिली बम धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर ला दिया। यह ईमेल भारतीय समयानुसार शाम 4:31 बजे भेजा गया, जिसमें हाईकोर्ट और सीबीआई कोर्ट परिसर में विस्फोटक सामग्री होने का दावा किया गया था और शाम 6:45 बजे तक परिसर को पूरी तरह खाली कराने की चेतावनी दी गई थी।

ईमेल आईडी abdul abdia@outlook.com से भेजा गया यह संदेश कोर्ट की आधिकारिक संचार प्रणाली पर प्राप्त हुआ, जिसमें अति संवेदनशील मुद्दों का उल्लेख किया गया था। इनमें अजमल कसाब को फांसी देने और कुछ व्यक्तियों की हिरासत जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए इसे एक “पवित्र मिशन” बताया गया। ईमेल में “अमोनियम-सल्फर आधारित आईईडी” (Improvised Explosive Devices) कोर्ट परिसर में लगाए जाने का दावा किया गया।

हिमाचल हाईकोर्ट को भी आत्मघाती हमले की धमकी

इसी तरह हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय परिसर में आईईडी के साथ आत्मघाती हमलावरों की मौजूदगी की धमकी मिलने के बाद अधिकारियों ने सोमवार को न्यायालय परिसर को खाली करा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Bilaspur High Court threatened with a bomb blast: शिमला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि न्यायाधीशों, न्यायालय कर्मचारियों, वकीलों और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर को खाली कराया गया। पुलिस के अनुसार, धमकी में कहा गया था कि अदालत परिसर में संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से लैस आत्मघाती हमलावर मौजूद हैं। इसके बाद पूरे परिसर और आसपास के इलाकों, कमरों, गलियारों और प्रवेश/निकास मार्गों पर सघन तलाश अभियान चलाया गया।

पुलिस ने बताया कि करीब चार घंटे चले तलाश अभियान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और बाद में इस धमकी को अफवाह करार दिया गया। बयान के अनुसार, धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस उप महानिरीक्षक (दक्षिणी क्षेत्र) अंजुम आरा, बम निरोधक दस्ते, त्वरित प्रतिक्रिया दल, श्वान दल और विशेष अभियान बल मौके पर पहुंचे।

Bilaspur High Court threatened with a bomb blast: बयान के अनुसार, स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और अदालत के कामकाज को चरणबद्ध और सुरक्षित तरीके से बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिमला पुलिस ने जनता से संयम बरतने, सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की तत्काल सूचना देने की अपील की है।

Read Also: Mohan Cabinet Meeting: आज किसानों को मिल सकती है बड़ी सौगात.. मोहन कैबिनेट की बैठक में ये प्रस्ताव होंगे पेश, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

गुजरात HC को भी धमकी

इन धमकियों के बीच गुजरात हाईकोर्ट को भी ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। BDDS और डॉग स्कॉड की टीम पहुंची है। फायर की टीम भी ने भी मोर्चा संभल लिया है। पुलिस भी जांच कर रही है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: बिलासपुर हाईकोर्ट को धमकी एक संदिग्ध ईमेल के माध्यम से मिली, जिसे पुलिस ने गंभीरता से लिया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Bilaspur High Court threatened with a bomb blast, Similar threats were given to Himachal and Gujarat High Courts too

शहर की खबरें

बिलासपुर

और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान

UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान

01 Oct 2026 | 6:16 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm