Bilaspur Marriage Fraud: पत्नी ने अपने ही पति की दूसरी शादी करवाई, फिर रच डाली ये बड़ी साजिश, मैरिज ब्यूरो बना फरेब का अड्डा
पत्नी ने अपने ही पति की दूसरी शादी करवाई…Bilaspur Marriage Fraud: Wife arranged for her husband’s second marriage, then hatched this big

Bilaspur Marriage Fraud Image Source | IBC24
- सकरी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला धोखाधड़ी का मामला,
- मैरिज ब्यूरो की संचालिका ने अपने ही पति की शादी दूसरी युवती से करवा दी,
- संचालिका ने युवती से करीब 7-8 लाख रुपए की ठगी कर ली,
बिलासपुर: Bilaspur Marriage Fraud: सकरी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जिसमें सतनाम मैरिज ब्यूरो की संचालिका चित्रा कुमारी ने अपने ही पति की शादी दूसरी युवती से करवा दी और मिलकर उससे करीब 7-8 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित युवती दमयंती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Bilaspur Marriage Fraud: दमयंती जो मूलतः शिवरीनारायण की रहने वाली है और वर्तमान में बिलासपुर शहर में रहकर ब्यूटी पार्लर चलाती है, वर्ष 2024 में अपने विवाह के लिए एक मैरिज ग्रुप में जुड़ी थी। यहीं से उसकी मुलाकात चित्रा कुमारी से हुई जो सतनाम मैरिज ब्यूरो की संचालिका है। चित्रा ने उसे संजय कुमार नामक युवक का रिश्ता बताया जो हरियाणा में नवोदय विद्यालय में शिक्षक होने का दावा करता था। संजय मूलतः मुंगेली जिले के पठारीकापां का निवासी है। कुछ समय बातचीत के बाद 14 दिसंबर 2024 को गिरौदपुरी में दमयंती और संजय की सामाजिक रीति-रिवाज से शादी हो गई। शादी के बाद संजय दमयंती को अपने साथ हरियाणा ले गया।
Bilaspur Marriage Fraud: हरियाणा पहुंचने के कुछ ही समय बाद दमयंती को संजय के बारे में कई चौंकाने वाली बातें पता चलीं। न सिर्फ वह शिक्षक नहीं था बल्कि उसके साथ एक पांच साल का बच्चा भी रहता था जो उसे पापा कहता था। पूछताछ करने पर संजय ने यह बात मानी कि उसकी पहले शादी हो चुकी है और पत्नी उसे छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई है। संजय के पास कोई रोजगार न होने के कारण दमयंती उसे बिलासपुर वापस ले आई। यहां संजय ने अलग-अलग बहाने बनाकर दमयंती और उसके परिवार से करीब 7-8 लाख रुपए ऐंठ लिए। धीरे-धीरे संजय की हरकतों से दमयंती को शक हुआ और उसने खुद ही उसकी गतिविधियों की जांच शुरू की।
Bilaspur Marriage Fraud: जांच के दौरान जब दमयंती ने संजय का मोबाइल खंगाला तो एक बड़ा खुलासा हुआ। उसे पता चला कि संजय की पहली पत्नी कोई और नहीं बल्कि चित्रा कुमारी ही है वही चित्रा जिसने खुद अपने पति की दूसरी शादी दमयंती से करवाई थी। यानि कि पूरी धोखाधड़ी की स्क्रिप्ट पति-पत्नी ने मिलकर रची थी। दमयंती का आरोप है कि शादी के नाम पर न केवल उसे धोखा दिया गया, बल्कि मानसिक, आर्थिक और शारीरिक रूप से उसका शोषण भी किया गया। मामले का खुलासा होते ही आरोपी संजय और चित्रा दोनों फरार हो गए हैं। दमयंती ने सकरी थाने में इस पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने IPC की विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, शारीरिक शोषण सहित कई गंभीर आरोपों में केस दर्ज कर लिया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस मामले में मुख्य आरोपी चित्रा कुमारी और उसका पति संजय कुमार हैं। चित्रा ने खुद अपने पति की दूसरी शादी करवाकर एक महिला से लाखों रुपये की ठगी की।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bilaspur Marriage Fraud: Wife arranged for her husband's second marriage
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm