Bilaspur News: शहर में निगम की बड़ी कार्रवाई! 30 से ज्यादा अवैध मकानों और दुकानों को किया जमींदोज
शहर में निगम की बड़ी कार्रवाई…Bilaspur News: Big action by the corporation in the city! More than 30 illegal houses and shops were

Bilaspur News | Image Source | IBC24
- अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की सख्त कार्रवाई,
- लिंगियाडीह क्षेत्र में निगम का बुलडोजर चला,
- 30 से अधिक अवैध मकानों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया,
बिलासपुर: Bilaspur News शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को लिंगियाडीह क्षेत्र में निगम का बुलडोजर चला। यहां सड़क किनारे बनाए गए 30 से अधिक अवैध मकानों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।
Bilaspur News नगर निगम की यह कार्रवाई शनिचरी से लिंगियाडीह तक प्रस्तावित सर्विस रोड के चौड़ीकरण के लिए की जा रही है। जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में कई लोगों ने सड़क की जमीन पर कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए थे जिससे सड़क निर्माण और यातायात प्रभावित हो रहा था। निगम द्वारा पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन तय समयसीमा के बावजूद कई कब्जाधारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए आज कार्रवाई शुरू की।
Bilaspur News कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। कुछ लोगों ने स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लिया वहीं जो नहीं हटाए उन्हें निगम की जेसीबी मशीनों ने गिरा दिया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि लिंगियाडीह क्षेत्र में करीब 100 से ज्यादा अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। आने वाले दिनों में शेष अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह कार्रवाई लिंगियाडीह से शनिचरी तक प्रस्तावित सर्विस रोड के चौड़ीकरण के लिए की जा रही है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bilaspur News: Big action by the corporation in the city
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm