Bilaspur News: मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुई डिलीवरी, मां और बच्चा सुरक्षित लेकिन सिस्टम बेनकाब, वीडियो वायरल होने पर डॉक्टर ने कह दी ये बड़ी बात
Bilaspur News: मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुई डिलीवरी, मां और बच्चा सुरक्षित लेकिन सिस्टम बेनकाब, वीडियो वायरल होने पर डॉक्टर ने कह दी ये बड़ी बात

Bilaspur News,Bilaspur delivery news, torchlight delivery India, Bilaspur hospital negligence, pregnant woman delivery in dark, mobile torch childbirth, rural healthcare India, Bilaspur viral video, emergency delivery case, n
- मोबाइल टॉर्च की रोशनी में प्रसव,
- स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,
- वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप,
बिलासपुर: Bilaspur News: जिले में गर्भवती महिला की मोबाइल टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी का मामला गरमाया हुआ है। घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला के प्रसव के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई थी। इसके बाद नर्स ने डिलीवरी वार्ड के बाहर खड़े शख्स से मोबाइल मांगकर टॉर्च की रोशनी में टांके लगाए। इस दौरान तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो में दिख रहा है कि अस्पताल के वार्ड में मोमबत्तियां भी जलाई गई हैं ताकि वार्ड में अंधेरा न रहे।
Bilaspur News: दरअसल, बेलसरी निवासी ज्योति नाम की महिला को घर पर प्रसव पीड़ा होने पर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां दर्द तेज होने पर उसे भर्ती कर लिया गया। प्रसव के लिए उसे ओटी में ले जाया गया। तभी अचानक स्वास्थ्य केंद्र की लाइट चली गई। इस दौरान ऑपरेशन थिएटर में अंधेरा छा गया। अंधेरे की वजह से नर्स परेशान हो गई। प्रसव कराते समय टांके लगाने की स्थिति आई, तो नर्स ने बाहर खड़े व्यक्ति से मोबाइल मंगवाया और टॉर्च की रोशनी में टांके लगाए। समय रहते सुझबूझ दिखाने से महिला और नवजात दोनों सुरक्षित हैं।
Bilaspur News: हालांकि, जिस दिन यह घटना हुई, तब कई घंटों से बिजली बंद होने की वजह से इनवर्टर फेल होने की बात कही जा रही है। प्रसूता की स्थिति गंभीर होने और इमरजेंसी होने के कारण मोबाइल की टॉर्च की रोशनी से प्रसव कराया गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से आपातकालीन बिजली व्यवस्था नहीं होने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। न तो यहां जनरेटर है और न ही इलेक्ट्रिशियन जो आपातकाल में बिजली व्यवस्था सुधार सके। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदार अधिकारी इसे बिजली विभाग की गलती और लापरवाही बता रहे हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: प्रसव के दौरान अस्पताल में अचानक बिजली चली गई और कोई वैकल्पिक व्यवस्था जैसे जनरेटर या इनवर्टर उपलब्ध नहीं था। इसलिए नर्स ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में टांके लगाए।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bilaspur News: Delivery happened in the light of mobile torch
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm