Bilaspur Latest Hindi News: कलेक्टर ने निरस्त की सरकारी अफसरों की छुट्टी.. बिना इजाजत नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय, जानें वजह..
पीएम मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए थे। अनुमान लगाया जा …
Leave of government officers cancelled in Bilaspur
- पीएम मोदी की बिलासपुर आमसभा: सुरक्षा कड़ी, प्रशासनिक तैयारियां तेज, छुट्टियां रद्द
- 30 मार्च को बिलासपुर में पीएम मोदी की विशाल रैली, दो लाख लोगों के जुटने का अनुमान
- प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश
Leave of government officers cancelled in Bilaspur : बिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में जिला कलेक्टर अवनीश कुमार शरण और एसपी रजनेश सिंह ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आयोजन की सभी तैयारियों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
प्रधानमंत्री के प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं, जिससे तैयारियों में कोई कमी न रह जाए। कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए हैं कि पीएम मोदी के दौरे से पहले कोई भी अधिकारी अवकाश पर नहीं रहेगा।
30 मार्च को बिलासपुर में करेंगे आमसभा
Leave of government officers cancelled in Bilaspur :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने 30 मार्च को बिलासपुर के बिल्हा के मोहभट्ठा क्षेत्र में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही, वे विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी सीधा संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री ने भी की समीक्षा बैठक
पीएम मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सभा में करीब दो लाख लोग शामिल होंगे, जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां प्रधानमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए दिन-रात जुटी हुई हैं, ताकि किसी भी प्रकार की कोई चूक न हो।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को बिलासपुर के बिल्हा के मोहभट्ठा क्षेत्र में आमसभा को संबोधित करेंगे।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Leave of government officers cancelled in Bilaspur, PM Modi will visit Bilaspur on 30 March
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am