Cyber Fraud : रेलवे इंजीनियर से 31 लाख की ठगी, जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम
Cyber Fraud : रेलवे इंजीनियर से 31 लाख की ठगी, जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम

Cyber Fraud/ Image Credit: IBC24
बिलासपुर। Cyber Fraud : बिलासपुर में रेलवे इंजीनियर से 31 लाख की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर ठगी की है। रेलवे कॉलोनी के रहने वाले पीड़ित इंजीनियर की रिपोर्ट पर साईबर रेंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, रेलवे कॉलोनी निवासी अनिल एक्का रेलवे में सहायक कार्यपालन अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया।
मैसेज भेजने वाली एक युवती ने शेयर बाजार में निवेश और अधिक मुनाफे की बात की। पहले तो अनिल एक्का ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन युवती की लगातार बातों से वे प्रभावित हो गए और इस निवेश में रुचि लेने लगे। इसके बाद युवती ने उन्हें एक फॉर्म भरवाया और एक लिंक भेजकर एक एप डाउनलोड करने को कहा। एप पर निवेश करने के बाद उन्हें पहले छोटे-छोटे मुनाफे दिखाए गए। धीरे-धीरे उनकी राशि बढ़ती गई, जिससे उनका विश्वास और मजबूत हुआ। एप में कुछ महीनों में ही उन्हें 83 लाख रुपये तक का मुनाफा दिखने लगा।
Cyber Fraud : जब उन्होंने इस रकम को निकालने की कोशिश की, तो जालसाजों ने प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 20 लाख रुपये मांगे। इस पर अनिल एक्का ने बैंक से लोन लिया और दोस्तों से उधार लेकर पैसे जमा कर दिए। कुल मिलाकर उन्होंने 31 लाख रुपये इस एप में डाल दिए। लेकिन अचानक एप बंद हो गया और कोई संपर्क नहीं हो पाया। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो वे रेंज साइबर थाने पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई है। रेंज सायबर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Web Title: Railway engineer duped of Rs 31 lakh in the name of investing in share market
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am