Ratanpur Crime News: नवरात्रि पर रतनपुर में बवाल.. महामाया मंदिर परिसर में चला चाकू, मची श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक़ आपसी झगड़े में युवकों ने दो युवकों पर चाकू से हमला किया था। फ़िलहाल दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Ratanpur Crime News
- महामाया मंदिर परिसर में चाकूबाजी
- दो युवक गंभीर रूप से घायल
- नवरात्रि में बढ़ी भीड़ के बीच बवाल
Ratanpur Crime News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक नगरी के तौर पर विख्यात, देवी शक्तिपीठ रतनपुर में शारदीय नवरात्रि में उमड़ी भीड़ के बीच चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। यह घटना महामाया मंदिर परिसर में घटित हुआ जिससे वहां मौजूदा श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
हालांकि मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाई और मामले की जाँच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ आपसी झगड़े में युवकों ने दो युवकों पर चाकू से हमला किया था। फ़िलहाल दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
महामाया मंदिर परिसर में हुई चाकूबाजी, आपसी झगड़े में 2 युवकों पर चाकू से अटैक, दोनों की हालत गंभीर, इलाज जारी#Chhattisgarh #Bilaspur #CrimeNews #CGNews @PoliceBilaspur
— IBC24 News (@IBC24News) September 30, 2025
31 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन
Ratanpur Crime News: बता दें कि, नवरात्र के सप्तमी दिवस पर देवी मंदिरों में मां कालरात्रि की पूजा की जा रही है। बिलासपुर जिले के सबसे बड़े आस्था का केंद्र रतनपुर में मां महामाया मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों की कतार दिखाई दे रही है। मां महामाया की महिमा सुन दूर-दूर से भक्त माता के दरबार में अर्जी लगाने पहुंच रहे हैं। महाकाली, महालक्ष्मी के साथ ही महासरस्वती सहित तीन रूपों में यहां पर महामाया देवी अपने भक्तों को दर्शन देती है। वही शारदीय नवरात्र के मौके पर रतनपुर महामाया मंदिर को काफी सुंदर रूप में सजाया गया है।
इस बार महामाया मंदिर में 31 हजार ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए हैं। महामाया देवी के दर्शन के लिए प्रदेश के अन्य जगहों से भी नौ दिनों में लाखों श्रद्धालु देवी के दर्शन को पहुंचते हैं। रतनपुर महामाया मंदिर समिति ने आने वाले भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए खास इंतजाम किए हैं।
READ MORE: ट्रंप और नेतन्याहू ने गाजा में युद्धविराम की योजना पर सहमति जताई, हमास की मंजूरी का इंतजार
READ MORE: कनाडा से संबंधों के पुनर्निर्माण के लिए उच्चायुक्तों की नियुक्ति के फैसले का स्वागत: जयशंकर
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: घटना शारदीय नवरात्रि के दौरान भारी भीड़ के बीच हुई।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Knife Attack at Ratanpur's Mahamaya Temple During Navratri Causes Panic Among Devotees, Two Critically Injured
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pmCG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत
01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी
01 Oct 2026 | 4:27 pmJudge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |
01 Oct 2026 | 4:20 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
PNG Drive 3.0 Scheme: PNG कनेक्शन की रफ्तार होगी तेज! सरकार की नई प्रोत्साहन योजना से हर रोज जुड़ेंगे 20 हजार घर, जानें आम लोगों को क्या मिलेगा फायदा?
01 Oct 2026 | 3:51 pm