Sawan 2025 Special Train: बाबा धाम जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी.. सावन में छत्तीसगढ़ से चलेगी स्पेशन ट्रेनें, देखें शेड्यूल
Sawan 2025 Special Train: बाबा धाम जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी.. सावन में छत्तीसगढ़ से चलेगी स्पेशन ट्रेनें, देखें शेड्यूल

Sawan 2025 Special Train/Image Credit: Meta AI
- 11 जुलाई 2025 से सावन महीने की शुरुआत
- बाबा धाम जाने वाले यात्रियों को रेलवे की सौगात
- 12 जुलाई से 5 अगस्त तक चलेगी सावन स्पेशल ट्रेन
Sawan 2025 Special Train: बिलासपुर। 11 जुलाई 2025 से सावन महीने की शुरुआत होने जा रही है, जो 9 अगस्त तक रहेगी। इस पूरे महीने में शिव भक्त भोलेबाबा के प्रसिद्ध देवालयों में दर्शन करने जाते हैं और तो और कांवड़ यात्रा पर भी जाते हैं। इसी कड़ी में सावन माह में बाबा धाम जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने श्रावणी त्योहार पर स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है।
Sawan 2025 Special Train: 12 जुलाई से 5 अगस्त तक चलेगी सावन स्पेशल ट्रेन
बता दें कि, गोंदिया-मधुपुर-गोंदिया के बीच 8 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 08855/08856 नंबर के साथ ट्रेन का परिचालन होगा। ये ट्रेन गोंदिया से प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को 11 जुलाई से 04 अगस्त तक चलेगी। वहीं, मधुपुर से हर शनिवार और मंगलवार को 12 जुलाई से 5 अगस्त तक चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 6 जनरल, 7 स्लीपर, 1 एसी-3, 2 एसी-3, सह एसी-2 समेत 18 कोच की सुविधा दी गई है।
इस समय रायपुर पहुंचेगी ट्रेन
गाड़ी 08855 गोंदिया-मधुपुर श्रावणी स्पेशल ट्रेन गोंदिया से 12.30 बजे रवाना होगी, जो कि डोंगरगढ, राजनांदगांव, दुर्ग होते हुए दोपहर 2.40 बजे रायपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव स्टेशन में 5 मिनट के लिए होगा। जो कि दूसरे दिन 12.30 बजे मधुपुर स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी 08856 मधुपुर-गोंदिया श्रावणी स्पेशल ट्रेन मधुपुर से दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी। जो की दोपहर 12.55 बजे रायपुर पहुंचेगी व 5 बजे गोंदिया स्टेशन पहुंचेगी।
Read More: Etawah Yadav Kathavachak News: 'कथा कहने का अधिकार सिर्फ..' यादव कथावाचक के साथ हुए दुर्व्यवहार पर ये क्या कह गए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
सूबेदारगंज-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
मध्यप्रदेश में भी रेलवे ने यात्रियों को नई सौगात दी है। रानी कमलापति, बीना और इटारसी स्टेशन से स्पेशल ट्रेन गुजरेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, सूबेदारगंज-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के 13-13 अतिरिक्त फेरे लगेंगे। ये ट्रेन 7 जुलाई से 29 सितंबर तक चलेगी। ऐसे में मध्यप्रदेश समेत उत्तर और पश्चिम भारत के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Web Title: Sawan 2025 Special Train
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm