7th Pay DA Hike 2026: कर्मचारियों-पेंशनरों को मिल गया तोहफा.. महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान, एरियर्स भी आएगा सैलरी में जुड़कर

Ads

मन अरोड़ा के मुताबिक डीए में यह बढ़ोतरी फिलहाल सद्भावना के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले से जुड़ा एक फैसला अदालत में लंबित है। दोनों पक्षों ने अदालत में चल रहे मामले को आगे नहीं बढ़ाने और आपसी सहमति से मुद्दों का समाधान करने पर सहमति जताई है।

  •  
  • Publish Date - September 19, 2026 / 03:54 PM IST,
    Updated On - September 19, 2026 / 03:54 PM IST

7th Pay Commision DA Hike 2026 Punjab || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • पंजाब कर्मचारियों का DA 8 प्रतिशत बढ़ा
  • सितंबर वेतन में मिलेगा बढ़ा हुआ DA
  • कर्मचारियों का आंदोलन हुआ समाप्त

7th Pay Commision DA Hike 2026 Punjab: चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य के करीब 4 लाख कर्मचारियों और 3.5 लाख पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता 8 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से करीब 250 करोड़ रुपये का लाभ मिलने की बात कही गई है। डीए बढ़ोतरी के बाद पिछले करीब एक महीने से चल रहा कर्मचारियों का आंदोलन भी खत्म हो गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

अक्टूबर में बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा

आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को सरकार और कर्मचारी यूनियन के नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में सरकार के प्रतिनिधिमंडल और कर्मचारी यूनियनों के नेताओं के बीच करीब 90 मिनट तक बैठक चली। अमन अरोड़ा ने बताया कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों के सितंबर महीने के वेतन में जोड़ा जाएगा। सितंबर का वेतन उन्हें 1 अक्टूबर को मिलने वाला है।

कोर्ट के फैसले तक सद्भावना के तौर पर बढ़ोतरी

7th Pay Commision DA Hike 2026 Punjab: अमन अरोड़ा के मुताबिक डीए में यह बढ़ोतरी फिलहाल सद्भावना के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले से जुड़ा एक फैसला अदालत में लंबित है। दोनों पक्षों ने अदालत में चल रहे मामले को आगे नहीं बढ़ाने और आपसी सहमति से मुद्दों का समाधान करने पर सहमति जताई है। अरोड़ा ने कहा कि कर्मचारी सरकार का हिस्सा हैं और पंजाब को आगे बढ़ाने के लिए सरकार और कर्मचारियों का मिलकर काम करना जरूरी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

12 कर्मचारी संगठनों ने लिया हिस्सा

सरकार और कर्मचारियों के बीच हुई बैठक में अलग-अलग 12 कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर और अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे।

 

इन्हें भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश में नौकरी, निवेश और रोजगार केवल अखबारों में दिख रहा : अखिलेश यादव

एच-1बी वीजा आवेदनों की कड़ी निगरानी का स्वागत है लेकिन अमेरिकी नवोन्मेष की कीमत पर नहीं: एफआईआईडीएस

अव्यवस्थित तैयारियों के बीच नागोया में एशियाई खेलों का आगाज

हत्या और दंगा मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस के नंदीग्राम उम्मीदवार को अदालत में पेश किया जाएगा

मात्र 150 रुपये के अनुदान से राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र बनने तक का डूसू का इतिहास

Q1. पंजाब सरकार ने DA में कितनी बढ़ोतरी की है?

Ans: पंजाब सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 8 प्रतिशत बढ़ोतरी की है।

Q2. बढ़ा हुआ DA कर्मचारियों को कब मिलेगा?

Ans: बढ़ा हुआ DA सितंबर महीने के वेतन में जोड़ा जाएगा, जिसका भुगतान 1 अक्टूबर को होगा।

Q3. DA बढ़ोतरी से कितने कर्मचारियों को फायदा होगा?

Ans: इस फैसले से करीब 4 लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।