MP Scooty Scheme 2026 | Photo Credit: IBC24
भोपाल: MP Scooty Scheme 2026 मध्यप्रदेश की राजधानी में सीएम मोहन यादव ने आज मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण की है। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना (CM Scooty Scheme 2026) अंतर्गत सीएम मोहन ने 7400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबी सौंपी है। जिसके बाद सीएम ने छात्रों से संवाद भी किया।
MP Scooty Scheme 2026 सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज सरकारी स्कूलों के मेधावी बच्चों को स्कूटी मिलना बड़ी उपलब्धि है। बच्चों को प्रोत्साहन देने से परिवार और समाज में खुशी का माहौल बनता है। सरकार की व्यवस्था में समानता और विद्यार्थियों को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प है।
इसके अलावा सीएम मोहन ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय स्कूलों में बैठने के लिए घर से बोरी लेकर आना पड़ता था। आज सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी आगे बढ़ने के सामान अवसर मिल रहे हैं। स्कूल शिक्षा का बजट कांग्रेस के समय 2600 करोड़ था, उसे बढ़ाकर 38 हजार करोड़ हमने किया।
उन्होंने कहा कि इस साल 7500 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी देने की घोषणा की। संदीपनी विद्यालयों में मेरिट में 70 फीसदी बच्चे सरकारी स्कूलों के हैं। गरीबी बाधा नहीं, प्रतिभा और मेहनत से बच्चे मुकाम हासिल कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर सेवा और प्रोत्साहन अभियान का भी जिक्र किया।
यही नहीं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेधावी छात्रा के पीछे बैठकर ई-स्कूटी की सवारी भी की, मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण का यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय शिवाजी नगर में आयोजित हुआ। सीएम ने मेधावी विद्यार्थियों पर पुष्प वर्षा भी की। इस दौरान सीएम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा के लिए इस वर्ष का बजट ₹38,000 करोड़ का है, हमारी सरकार बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा मध्यप्रदेश सरकार बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के अवसर भी दे रही है। आज मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की गई है। प्रदेश के बच्चे मेडिकल, लॉ, सीए, कृषि सहित अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं और अपनी पहचान बना रहे हैं।
मेधा को प्रोत्साहन, शिक्षा को संबल
#मुख्यमंत्री_स्कूटी_योजना बनी वरदान,
मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ानमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योजना के अंतर्गत पात्र मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूटी वितरित की तथा उनसे आत्मीय संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं… pic.twitter.com/Bxb8fX1J5T
— Jansampark MP (@JansamparkMP) September 19, 2026