G20 Summit 2023 Updates: जी20 समिट में शामिल हुआ अफ्रीकन यूनियन, अब इतने हो गए सदस्य, देखें सूची

Ads

  •  
  • Publish Date - September 9, 2023 / 01:57 PM IST,
    Updated On - September 9, 2023 / 02:35 PM IST

g 20 summit

G20 Summit 2023:नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जी20 सम्मेलन में शनिवार 09 सितंबर को अफ्रीकन यूनियन को जी20 में शामिल कर लिया गया, इस सम्मेलन में ही पीएम मोदी ने इसका प्रस्ताव रखा, जिसको सभी देशों ने स्वीकार कर लिया है। इस शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि’आप सभी के समर्थन से, मैं अफ्रीकी संघ को जी20 में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं।’ इस घोषणा के साथ ही  विश्व नेताओं की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोमोरोस संघ के राष्ट्रपति और अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष अजाली औसमानी को जी20 के सदस्य देशों के साथ आसन पर बिठाया। कयास  भी यही लगाए जा रहे थे कि अफ्रीकन यूनियन के दिल्ली सम्मेलन में जी20 में शामिल होगा।

यह भी पढ़ेंः Mirchi Baba News: संतो के अपमान पर भड़के मिर्ची बाबा, कहा BJP के खिलाफ करूंगा प्रचार 

जानकारी के मुताबिक, अब जी20 अपग्रेड होकर G21 बन गया जिसके अब 21 स्थाई सदस्य हो गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह समिट सबका साथ, सबका विकास का प्रतीक बन रहा है। इस शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग नहीं आए और अफ्रीकन यूनियन को जी20 में शामिल कर लेने से चीन बौखलाया हुआ है।

यह भी पढ़ेंः Delhi News: मैट्रो के अंदर ही दो कपल कर रहे थे गंदा काम, हरकत देख भड़क उठी आंटी, देखें वीडियो

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें