Asha Bhosle Funeral Today: दिवंगत गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज.. शिवाजी पार्क में तैयारी पूरी.. 92 साल की उम्र में कल ली थी आखिरी सांस..

Asha Bhosle Funeral Today Live Video: आशा भोसले का निधन 92 वर्ष, आज शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

Asha Bhosle Funeral Today: दिवंगत गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज.. शिवाजी पार्क में तैयारी पूरी.. 92 साल की उम्र में कल ली थी आखिरी सांस..

Asha Bhosle Funeral Today Live Video || Image- Wikipedia file

Modified Date: April 13, 2026 / 07:31 am IST
Published Date: April 13, 2026 7:28 am IST
HIGHLIGHTS
  • दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में निधन
  • Mumbai के Shivaji Park में आज अंतिम संस्कार
  • सांस की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती, बेटे ने निधन की पुष्टि की

मुंबई: दिवंगत, दिग्गज पार्श्वगायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज सोमवार को मुंबई के शिवा जी पार्क में किया जाएगा। (Asha Bhosle Funeral Today Live Video) शाम 4 बजे के करीब उन्हें आखिरी विदाई दी जाएगी।

कल हुआ था 92 साल की उम्र में निधन

बता दें कि, मशहूर गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें शनिवार को सीने में संक्रमण और सांस की समस्या के कारण अस्पताल ले जाया गया था। उनके बेटे आनंद भोसले ने खबर की पुष्टि की थी। उन्होंने हॉस्पिटल के बाहर मौजूद मीडिया से कहा, “मेरी माताजी श्रीमती आशा भोसले इनका आज निधन हो चुका है। वो जहां रहती थीं, कासा ग्रैंड लोअर परेल 11am, वहां उनके आखिरी दर्शन होंगे, वहां आए और कल दोपहर को 4 बजे शिवाजी पार्क उनका आखिरी संस्कार होगा।” इससे पहले आशा भोसले की बहन लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार भी दादर के मशहूर शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था।

8 सितंबर 1933 को सांगली में हुआ था जन्म

आशा भोंसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को सांगली में हुआ था और बचपन से ही उन्हें संघर्षों का सामना करना पड़ा। महज 9 साल की उम्र में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई और उन्होंने छोटी उम्र में ही गाना शुरू कर दिया। (Asha Bhosle Funeral Today Live Video) शाम 4 बजे के करीब उन्हें आखिरी विदाई दी जाएगी।लेकिन असली उथल-पुथल उनकी जिंदगी में तब आई जब उन्होंने 16 साल की उम्र में परिवार के खिलाफ जाकर Ganpatrao Bhosle से शादी कर ली। इस फैसले से उनकी बहन Lata Mangeshkar इतनी नाराज हो गई कि दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। शादी के बाद आशा जी को घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा, जिससे वह अंदर से पूरी तरह टूट गई थीं।

खुदकुशी तक के आते थे ख्याल

उनकी जिंदगी का सबसे संवेदनशील दौर वही था, जब लगातार तनाव और दर्द के चलते उनके मन में खुदकुशी तक के ख्याल आने लगे थे। एक तरफ पारिवारिक कलह और दूसरी तरफ करियर की असफलताएं उन्हें गहरे अंधेरे में धकेल रही थीं। शुरुआती दिनों में उन्हें संगीत की दुनिया में भी कई बार अपमान झेलना पड़ा। साल 1947 में एक रिकॉर्डिंग के दौरान मशहूर संगीतकार Khemchand Prakash ने उनकी आवाज को “खराब” बताकर उन्हें स्टूडियो से बाहर कर दिया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और उसी दर्द को अपनी ताकत बना लिया।

12,000 से ज्यादा गाने गाए

समय के साथ आशा भोंसले ने खुद को फिर से खड़ा किया और संगीत की दुनिया में इतिहास रच दिया। उन्होंने 14 भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए और Guinness World Records में अपना नाम दर्ज कराया। (Asha Bhosle Funeral Today Live Video) शाम 4 बजे के करीब उन्हें आखिरी विदाई दी जाएगी। उनकी जिंदगी में प्यार ने भी दूसरी बार दस्तक दी, जब उन्होंने संगीतकार R. D. Burman से शादी की, हालांकि इस रिश्ते को भी शुरुआत में विरोध का सामना करना पड़ा। संघर्षों से भरी इस कहानी में एक मजबूत संदेश छिपा है-कि चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, अगर हिम्मत न हारी जाए तो हर अंधेरे के बाद उजाला जरूर आता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

कांस्टेबल पर धर्म परिवर्तन और विवाह का दबाव डालने के आरोप में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

आशा भोसले से पुस्तक विमोचन कराने की हृदयनाथ मंगेशकर की इच्छा अधूरी रह गई

उत्तर प्रदेश सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में श्रमिकों को दोगुना ओवरटाइम भुगतान देने का निर्देश दिया

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा भारत: शर्मा

वैशाली हारीं, महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का मुकाबला हुआ और भी रोमांचक


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown