Hapur Road Accident: चीखों से गूंज उठा हाईवे! बारातियों से भरी बस और ट्रक का भीषण एक्सीडेंट, 6 की दर्दनाक मौत, इतने घायल
Hapur Road Accident: चीखों से गूंज उठा हाईवे! बारातियों से भरी बस और ट्रक का भीषण एक्सीडेंट, 6 की दर्दनाक मौत, इतने घायल
HAPUR ACCIDENT/ image spurce: ibc24 x handle
- बस-ट्रक टक्कर में 6 मौत
- बारातियों से भरी थी बस
- 7 लोग गंभीर रूप से घायल
Hapur Road Accident: हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। धौलाना-गुलावटी हाईवे पर बारातियों से भरी एक बस और तेज रफ्तार ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। बस में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यूपी के हापुड़ में बारातियों से भरी बस और ट्रक में भिड़ंत
मौके पर 6 लोगों की मौत, कई लोग की हालत गंभीर pic.twitter.com/9VjF6p77Sy
— Priya singh (@priyarajputlive) April 13, 2026
Uttar Pradesh accident news: पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया ?
पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह के अनुसार, बस में कुल 12 लोग सवार थे, जो एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। Hapur Road Accident इतना भीषण था कि बस और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा बस की हालत देखकर लगाया जा सकता है। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में से एक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिसे बस का ड्राइवर माना जा रहा है।
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर यात्री बस पलटी #Mathura | #YamunaExpressway | #BusAccident | Mathuras | UttarPradesh | @Uppolice https://t.co/k3IZLSvbNR
— IBC24 News (@IBC24News) April 13, 2026
road crash Hapur: घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया
Hapur Road Accident के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात को फिर से सुचारु किया जा सका। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और वे घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। वहीं, पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की याद दिलाता है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- कांस्टेबल पर धर्म परिवर्तन और विवाह का दबाव डालने के आरोप में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
- आशा भोसले से पुस्तक विमोचन कराने की हृदयनाथ मंगेशकर की इच्छा अधूरी रह गई
- उत्तर प्रदेश सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में श्रमिकों को दोगुना ओवरटाइम भुगतान देने का निर्देश दिया
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा भारत: शर्मा
- वैशाली हारीं, महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का मुकाबला हुआ और भी रोमांचक

Facebook


