Raipur City South By-Election: ‘आकाश शर्मा को टिकट मिलने से भूपेश बघेल नाराज, इसलिए चले गए वायनाड’.. सोशल मीडिया जानें किसने किया ये सनसीखेज दावा, आप भी पढ़ें
Bhupesh Baghel is angry over Akash Sharma getting ticket कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में दो नामों के पेनल पर सहमति बनी थी। …

Bhupesh Baghel is angry over Akash Sharma getting ticket
Bhupesh Baghel is angry over Akash Sharma getting ticket : रायपुर: "छत्तीसगढ़ के उपचुनाव में कांग्रेस की टिकट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नहीं चली। परिवारवाद चला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव के दामाद को मिला। नाराज बघेल जी वायनाड रवाना।"
Raipur city (south) constituency Latest Updates and News
छत्तीसगढ़ के उपचुनाव में कांग्रेस की टिकट में श्री @bhupeshbaghel जी की नहीं चली... परिवारवाद चला... अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव के दामाद को मिला। नाराज बघेल जी वायनाड रवाना।@ajayjamwalbjp @NitinNabin @shivprakashbjp @PawanSaiBJP @AmitShah @narendramodi @vishnudsai…
— Ajay Chandrakar (@Chandrakar_Ajay) October 23, 2024
दरअसल यह तमाम दावे किये हैं भाजपा के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक अजय चंद्राकर ने किए है। इससे पहले कल उन्होंने रायपुर दक्षिण के कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा को बाहरी बताते हुए कहा था कि 'कांग्रेस के पास रायपुर (राजधानी) में नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं का बेहद अभाव - रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में बालोद जिला - गुण्डरदेही/अर्जुंदा के निवासी को बनाया प्रत्याशी।'
कांग्रेस के पास रायपुर (राजधानी) में नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं का बेहद अभाव - रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में बालोद जिला - गुण्डरदेही/अर्जुंदा के निवासी को बनाया प्रत्याशी।@BJP4CGState @INCChhattisgarh @NitinNabin @ajayjamwalbjp @shivprakashbjp @PawanSaiBJP @blsanthosh
— Ajay Chandrakar (@Chandrakar_Ajay) October 22, 2024
प्रमोद दुबे और कन्हैया अग्रवाल का छलका दर्द
Bhupesh Baghel is angry over Akash Sharma getting ticket कांग्रेस टिकट फाइनल करने के मामले में बीजेपी से पिछड़ गई। भाजपा के तरफ से पूर्व महापौर सुनील सोनी का नाम तय होने के लगभग तीन दिनों बाद आकाश शर्मा के नाम को कांग्रेस आलाकमान की तरफ से हरी झंडी मिल पाई। कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में दो नामों के पेनल पर सहमति बनी थी। इस पेनल में पूर्व महापौर प्रमोद दुबे और आकाश शर्मा का नाम था। इसके साथ ही तय हो गया था कि कांग्रेस इस बार रायपुर दक्षिण सीट पर किसी ब्राह्मण प्रत्याशी को मौक़ा देगी। इसके अलावा कन्हैया लाल अग्रवाल भी की तरफ से रायपुर दक्षिण के टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे थे लेकिन उनके नाम को भी दरकिनार कर दिया गया। इस तरह प्रमोद दुबे और कन्हैया लाल अग्रवाल दोनों ही आकाश शर्मा से पिछड़ गए।
वही उम्मीदवार तय होने के बाद सोनो ही दावेदारों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करते हुए कुछ कविताएं लिखी है। दोनों के इस पोस्ट को उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रमोद दुबे ने लिखा, 'न पाने की चिंता न खोने का डर है। जिंदगी का सफर,अब सुहाना सफर है।।' इसी तरह कन्हैया लाल अग्रवाल ने वाहिद अली वाहिद की एक लोकप्रिय कविता पोस्ट की है। कन्हैया ने लिखा है, द्वंद्व कहां तक पाला जाए, युद्ध कहां तक टाला जाए। तू भी है राणा का वंशज, फेंक जहां तक भाला जाए।"
Who is Akash Sharma?
कौन है आकाश शर्मा?
Bhupesh Baghel is angry over Akash Sharma getting ticket कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार बनाये गए आकाश शर्मा इस उप चुनाव के साथ ही अपने चुनावी करियर का पदार्पण करेंगे। हालांकि कांग्रेस संगठन में उन्हें लम्बे वक़्त तक काम करने का अनुभव है। वे 2014 से 2020 तक एन.एस.यू.आई छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रहे, और 2018 में वे एन.एस.यू.आई के राष्ट्रीय सचिव भी बने थे। बात उनकी शिक्षा की करे तो वह वाणिज्य संकाय में स्नातकोत्तर है। उनका जन्म 29 अक्टूबर 1989 को रायपुर में ही हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से अर्जुन्दा से है। उनके पिता अरुण शर्मा सरकारी सेवा में है जबकि माता करुणामयी शर्मा गृहणी है। 6 वर्ष पूर्व आकाश शर्मा का विवाह अपूर्वा तिवारी से हुआ था। आकाश शर्मा कांग्रेस के सक्रिय सदस्य है और रायपुर दक्षिण सीट के हाली होने के बाद से ही वह प्रचार-प्रसार में जुटे गए थे। 2023 के उपचुनाव में भी उन्होंने इस सीट से उम्मीदवारी की थी लेकिन कांग्रेस ने महंत रामसुंदर दास पर अपना विश्वास जताया। कांग्रेस को इस सीट पर ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि उप चुनाव में पार्टी क्या कमाल कर पाती है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Bhupesh Baghel is angry over Akash Sharma getting ticket
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm