BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

#BigPictureWithRKM: कौन संभालेगा अमेरिका की बागडोर और किसे मिलेगा ताज?.. ट्रम्प और कमला में कौन भारत के लिए फायदेमंद?.. देखें अमेरिकी चुनाव का बिग पिक्चर..

What impact will the US election results have on India? अमूमन राष्ट्रपति के दावेदारों के नेताओं के बीच 3 से 4 प्रतिशत का अंतर देखा जाता रहा है लेकिन इस …

Ravi Kant Mittal
Published: 05 Nov 2024 | 11:28 pmModified: 05 Nov 2024 | 11:28 pm

 

Big Picture with RKM: रायपुर: अमेरिकी चुनाव के नतीजों पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है। संभव हैं कि कल जब भारत में लोग सोकर उठें तो उन्हें मालूम हो जाये कि अमरीका में कमला हैरिस की जीत होगी या डोनाल्ड ट्रम्प फिर से अमेरिका की बागडोर संभालेंगे। हालांकि यह भी मुमकिन है कि परिणाम स्पष्ट भी न हो। (What impact will the US election results have on India?) इसकी पहली वजह हैं कि, इस बार यह पता कर पाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर कौन जीत दर्ज करेगा? दावा यह भी किया जा रहा है कि अमेरिका का यह चुनाव सबसे नजदीकी प्रतिद्वंदिता वाला चुनाव हैं। अमूमन दोनों ही पार्टी के नेताओं के बीच 3 से 4 प्रतिशत का अंतर देखा जाता रहा है लेकिन इस बार यह अंतर भी दिखाई नहीं दे रहा। इसलिए संभव हैं कि, नतीजे आसानी से सामने ना आये। दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रम्प पहले ही कह चुके हैं कि, वह आसानी से हार नहीं मानेंगे और अपनी हार को ही स्वीकार नहीं करेंगे। ऐसे में अमेरिका का चुनाव और परिणाम काफी हद तक दिलचस्प हो चुका है।

America Election Result 2024

भारत से अलग है अमेरिकी निर्वाचन की प्रक्रिया

Big Picture with RKM:अमेरिका का चुनाव भारत के चुनाव से काफी अलग और जटिल है। भारत में सांसद के चुनाव के बाद जिस दल के ज्यादा संसद होते हैं उनके ही प्रधानमंत्री चुने जाते है, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव में राज्यों के प्रतिनिधियों की भूमिका और लोकप्रिय वोटों का योगदान होता है। इसलिए संभावना जताई जा रही हैं कि वोटों की गिनती और फिर नतीजों के सामने आने में दो से तीन दिन भी लग सकते है। अमेरिका में एक चुनाव ऐसा भी था कि गिनती शुरू होने के तीन हफ्ते बाद तक भी नतीजे सामने नहीं आ सके थे। इसलिए इस बार भी नतीजों ने देर के संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता।

अमेरिकी चुनाव के भारत पर प्रभाव

हम जानते हैं कि, भारत के रिश्ते अमेरिका से फ़िलहाल अच्छे हैं। पिछले कुछ सालों में इस रिश्ते में मजबूती भी देखी गई है। हम जानते हैं कि, इस बार राष्ट्रपति की सबसे बड़ी दावेदार कमला हैरिस है। कमला के राष्ट्रपति बनने से कई इतिहास भी बनेंगे। मसलन कमला अमेरिका के इतिहास की पहली महिला राष्ट्रपति ही नहीं होंगे बल्कि पहली अश्वेत महिला और पहले दक्षिण एशियाई मूल की भी महिला प्रेजिडेंट होंगी। (What impact will the US election results have on India?) कमला हैरिस की जड़ें भारत से जुड़ी हैं लिहाजा भारत में उनके पैतृक गांव तमिलनाडु के थुलसेंद्रपुरम में इस वक़्त कमला के जीत की प्रार्थना की जा रही है। पूजा-अर्चना की जा रही है।

Big Picture with RKM: बहरहाल अब बड़ा सवाल है कि क्या कमला के राष्ट्रपति बनना भारत के लिए बेहतर होगा और इससे भारत को किसी तरह का फायदा छिपा होगा? तो ऐसे में यह मानना सही नहीं होगा बल्कि कमला हैरिस पिछली सरकार के नीतियों पर आगे बढ़ेंगी और भारत के साथ पिछले रिश्तों को ही बनाये रखने की कोशिश करेंगी। फिर यह क्षेत्र रक्षा, रणनीति, व्यापार या फिर पर्यावरण से किन न जुड़े हो। उन्हें नहीं लगता कि इनमें कोई खास अंतर आएगा। एक उदहारण के तौर पर समझा जाये तो कमला हैरिस कुछ हद तक अमेरिकी राजनीति में वामपंथी है जबकि इसके उलट डोनाल्ड ट्रम्प दक्षिणपंथी यानि राष्ट्रवादी। कमला हैरिस राहुल गांधी की तरह संविधान को बचाने की बात कहती है। वह अमूमन उन्ही तरह के मुद्दों को लेकर बातें करती रही हैं जिस तरह के मुद्दे पर कांग्रेस सामने आती है। इसलिए भारत के साथ रिश्तों में कोई अंतर आये ऐसा नहीं है।

एक सवाल यह भी क्या कमला हैरिस के राष्ट्रपति बनने से भारत को किसी तरह का निजी फायदा होगा? तो ऐसा भी नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपतियों का इतिहास हैं कि वह पहले अमेरिकी हितों के बारें में सोचते हैं और फिर देश दुनिया और फिर आखिरी में द्विपक्षीय रिश्तों के बारें में। वही इसके उलट अलग डोनाल्ड ट्रैम्प सत्ता में आते हैं तो भारत के साथ उनके रिश्ते रोचक हो सकते है। (What impact will the US election results have on India?) ट्रंप भी पीएम मोदी की तरह राष्ट्रवादी नेता है और अपने 'MAGA' कैम्पेन यानी मेक अमेरिका ग्रेट अगेन पर जोर देते हैं। उनके पिछले कार्यकाल में पीएम मोदी के रिश्ते काफी मधुर थे। जब वे भारत के दौरे पर आये थे तब भी अहमदाबाद में एक बड़ा इवेंट किया गया था। लेकिन इन सबसे अलग वह भारत के कुछ नीतियों के आलोचक भी रहे हैं। व्यापार के संबंध में वह भारत को कई बार घेर चुके हैं। वह आयात निर्यात में इम्पोर्ट ड्यूटी के मामले पर भी टिप्पणी करते रहे है। ऐसे में यह तय हैं कि कमला हैरिस के मुकाबले डोनाल्ड ट्रैम्प के साथ भारत के रिश्ते रोचक होंगे, अलग होंगे।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Ravi Kant Mittal
Ravi Kant Mittal

एडिटर इन चीफ IBC24 News. Email - rkmittal94@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: What impact will the US election results have on India?

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान

UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान

01 Oct 2026 | 6:16 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm