Chhattisgarh me Achar Sanhita Kab Lagegi: 20 जनवरी से आचार संहिता…3 चरण में पंचायत और एक चरण में निकाय चुनाव…28 फरवरी से पहले आएगा परिणाम! चुनाव आयोग की बैठक के बाद आई बड़ी जानकारी
Chhattisgarh me Achar Sanhita Kab Lagegi: 20 जनवरी से आचार संहिता…3 चरण में पंचायत और एक चरण में निकाय चुनाव…28 फरवरी से पहले आएगा परिणाम! चुनाव आयोग की बैठक के …

Chhattisgarh me Achar Sanhita Kab Lagegi: पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट / Image Source: Symbolic
रायपुर: Chhattisgarh me Achar Sanhita Kab Lagegi छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट है। माना जा रहा है कि 20 जनवरी को प्रदेश में लोकल बॉडी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। यानी आचार संहिता लागू हो सकती है, क्योंकि, 18 जनवरी तक मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन होना है। वहीं, अगले ही दिन 19 जनवरी को साय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है।
Chhattisgarh me Achar Sanhita Kab Lagegi दरअसल सरकार से लेकर आयोग तक जल्द से जल्द चुनाव संपन्न कराना चाहती है, लिहाजा पूरी संभावना है कि 20 जनवरी को आचार संहिता लागू हो जाए। इससे पहले, चुनाव की अंतिम तैयारी की समीक्षा को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई।
राज्य निर्वाचन आयोग मुख्यालय में हुई इस बैठक में प्रदेश की मुख्य सचिव, डीजीपी समेत एडीजी इंटिलेजेंस, आबकारी, शिक्षा, परिवहन, नगरीय प्रशासन और पंचायत विभाग के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। इनके अलावा प्रदेश के सभी कलेक्टर, एसपी और आईजी भी विडियो कांफ्रेस के जरिए इस मीटिंग से वर्चुअली जुड़े। बैठक में लोकल बॉडी चुनाव की तैयारियों को लेकर फाइनल समीक्षा की गई।
मिली जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा जोर मतदाता सूची को अपडेट कर कल तक प्रकाशन कर लेने पर दिया गया। चुनाव को लेकर इस बार एक बड़ी चुनौती सुरक्षा को लेकर है, क्योंकि निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होने हैं।
सूत्र बताते हैं कि बैठक में पुलिस की ओर से चार चरणों में चुनाव संपन्न कराने का सुझाव दिया गया है। तीन चरणों में पचायत चुनाव पूरा होंगे और एक चरण में नगरीय निकायों के चुनाव पूरा होंगे। माना जा रहा है कि 28 फरवरी से पहले सारे चुनाव करा लिए जाएंगे। बैठक के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त ने भी कहा 1 मार्च से बोर्ड एग्जाम शुरू होने हैं,आयोग की पूरी कोशिश है कि चुनाव से एग्जाम प्रभावित न हो।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: माना जा रहा है कि पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव 20 जनवरी को आचार संहिता लागू होने के बाद 3 चरणों में पंचायत और 1 चरण में निकाय चुनाव के रूप में आयोजित किए जा सकते हैं। परिणाम 28 फरवरी से पहले घोषित किए जा सकते हैं।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh me Achar Sanhita Kab Lagegi : Big Update on CG Nagriya Nikay Chunav and Panchayat Chunav 2025
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm