Delhi Election Vote Counting Live: 27 साल बाद सत्ता में वापसी को तैयार बीजेपी..! 50 सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा, इस उम्मीदवार ने किया दावा
Delhi Election Vote Counting Live: 27 साल बाद सत्ता में वापसी को तैयार बीजेपी..! 50 सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा, इस उम्मीदवार ने किया दावा

Delhi Election Vote Counting Live। Photo Credit: ANI
Delhi Election Vote Counting Live: नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। चुनाव के शुरुआती रूझान भी सामने आने लगे हैं, इस बार दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सभी दलों ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कई अहम वादे किए हैं। वहीं, रूझानों में दिल्ली में बीजेपी को बहुमत मिली है।
Read more: Delhi Election Result: दिल्ली में भाजपा को बहुमत! शुरुआती रुझानों में केजरीवाल को झटका, कांग्रेस को केवल एक सीट
बता दें कि, 36 सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बनाई है। वहीं, बीच राजौरी गार्डन सीट से बीजेपी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, “राजौरी गार्डन सीट के साथ-साथ 50 सीटों पर बीजेपी जीतेगी। दिल्ली को AAP-दा ने आपदा बना कर रख दिया। केजरीवाल के कल के पैंतरे बता रहे थे कि वे चुनाव हार चुके हैं।”
#WATCH दिल्ली: राजौरी गार्डन सीट से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "राजौरी गार्डन सीट हम अच्छे अंतर से जीतेंगे। लगभग 50 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज़ करेगी। दिल्ली को AAP-दा ने आपदा बना कर रख दिया। अरविंद केजरीवाल के कल के पैंतरे स्पष्ट बता रहे थे कि वे चुनाव हार चुके… pic.twitter.com/fD4CUVq4Je
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025
Read more: Delhi Election Live Result: 36 सीटों पर बीजेपी ने बनाई बढ़त.. बीजेपी मनजिंदर सिंह सिरसा का बयान, कहा - 'दिल्ली को AAP-दा ने आपदा..'
बता दें कि पांच फरवरी को करीब 13 हजार से अधिक पोलिंग बूथ पर मतदान हुआ था। कुल मत प्रतिशत 60.54 फीसदी रहा। मतगणना केंद्रों की निगरानी भी सीसीटीवी के अलावा पर्यवेक्षकों, माइक्रो पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी। स्ट्रांग रूम के ईवीएम को बाहर लाने से लेकर मतों की गिनती तक की प्रक्रिया का वीडियो ग्राफी की जाएगी। कुल पांच हजार कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लगाया गया है।
https://youtu.be/NA7u-xMkVao
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
Web Title: BJP candidate Manjinder Singh Sirsa said BJP will win 50 seats
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm