Home » Breaking News » BJP State Incharge Full List 2026: Smriti Irani Named Chhattisgarh In-Charge
BJP State Incharge Full List: स्मृति ईरानी को मिला छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रभार.. पार्टी ने जारी की 36 राज्यों के लिए स्टेट इंचार्ज की पूरी लिस्ट, देखें
Ads
स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शम्भु को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। स्मृति ईरानी को हरियाणा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
BJP State Incharge Full List: नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने देश के 36 राज्यों के लिए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों के नाम का ऐलान किया है। इस घोषणा के तहत छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री और महिला नेत्री स्मृति ईरानी को सौंपी गई है। उन्हें छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ सिद्धार्थ शम्भु को सह-प्रभारी की कमान सौंपी गई है। स्मृति को हरियाणा की भी जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बिप्लव कुमार देव को मध्यप्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। बिप्लव कुमार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रह चुके है। इनका मध्यप्रदेश से खास नाता रहा है बीजेपी में सक्रिय होने के पहले सतना के सांसद गणेश सिंह के सहायक के रूप में भी काम कर चुके है। देखें पूरी लिस्ट