CG Vidhan Sabha Chunav 2023: उत्तर प्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में भी चलेगा घोटाला और गड़बड़ी करने वालों पर बुलडोजर, बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान
CG Vidhan Sabha Chunav 2023: उत्तर प्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में भी चलेगा घोटाला और गड़बड़ी करने वालों पर बुलडोजर, बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान
CG Vidhan Sabha Chunav 2023
रायपुर। CG Vidhan Sabha Chunav 2023 छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। जहां कांग्रेस अपनी पार्टी मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोक दी है तो दूसरी ओर पांच सालों से सूखा काट रही बीजेपी एक बार फिर सत्ता वापसी के लिए झटपटा रही है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार केंद्रीय मंत्रियों को छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। यहां वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
CG Vidhan Sabha Chunav 2023 जानकारी के अनुसार, योगी आदित्यानाथ छत्तीसगढ़ में आठ सभाओं को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यानाथ की सभा से पहले पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यानाथ आ रहे हैं। उससे यह तय है कि अब छत्तीसगढ़ में भी उत्तर प्रदेश की तरह भ्रष्टाचार, घोटाला और गड़बड़ी करने वालों पर बुलडोजर चलेगा।
आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यानाथ 4 नवंबर से छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। यहां वे आठ सभाओं को संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10.30 रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। अंतागढ़ में आमसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद 12.10 बजे अंतागढ़ से रवाना होकर डोंगरगांव जाएंगे। 12.40 बजे डोंगरगांव में आमसभा में चुनावी हुंकार भरेंगे। फिर दोपहर 2 बजे पंडरिया जायेंगे। पंडरिया में भी आमसभा लेंगे।

Facebook


