BSP on Haryana Election: मायावती ने ढूंढ लिया ‘हरियाणा हार’ का कारण.. EVM नहीं बल्कि इस वजह से पस्त हुआ BSP का हाथी, किया Tweet
BSP’s big defeat in Haryana assembly elections बसपा का वोट प्रतिशत 2009 में 6.76 था जो अब गिरकर 1.82% फीसदी पर आ चुका है।

BSP's big defeat in Haryana assembly elections
चंडीगढ़: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। भाजपा यहां लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। संभावित हार के दावों के बीच पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया और 48 सीटों पर कब्ज़ा जमाया। विपक्षी दल कांग्रेस को 37 सीटों से संतोष करना पड़ा। (BSP's big defeat in Haryana assembly elections) सबसे शर्मनाक प्रदर्शन आम आदमी पार्टी का रहा। केजरीवाल की पार्टी ने एक भी सीट नहीं जीती बल्कि 90 फ़ीसदी से ज्यादा सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की जमानत ही जब्त हो गई।
नेपाल के नीम रिंजी शेरपा 14 सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाले सबसे युवा पर्वतारोही बने
Haryana Vidhansabha Election 2024 Live News and Updates
इन नतीजों के बाद से कांग्रेस के खेमे में सन्नाटा पसरा हुआ हैं। पार्टी इस हार को स्वीकार करने के बजाये भाजपा पर आरोप लगा रही है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि भाजपा ने अनैतिक तरीके से चुनाव में जीत दर्ज की है। ईवीएम में धांधली की गई और चुनाव आयोग ने भी उनकी शिकायतों को नहीं सुना। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि सभी तरह के सर्वे, एग्जिट पोल और आकलन में कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिखाई पड़ रही थी तो आखिर में नतीजों में ऐसा उलटफेर कैसे हो गया?
बहरहाल इस चुनाव में मायावती ने भी पूरा दमखम दिखाया था। बसपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से गठबंधन किया, लेकिन वह भी काम नहीं आया। गठबंधन के बावजूद बसपा यहां एक भी सीट नहीं जीत सकी और वोट प्रतिशत में भी बड़ी गिरावट आई है। (BSP's big defeat in Haryana assembly elections) बसपा को यहां 1.82% वोट मिले हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा का वोट प्रतिशत 4.21 था। बसपा का वोट प्रतिशत 2009 में 6.76 था जो अब गिरकर 1.82% फीसदी पर आ चुका है।
परिणाम जारी होने के बाद मायावती ने एक्स पर ट्वीट करते हुए अपनी हार की वजहों का खुलासा किया हैं। उन्होंने लिखा है, हरियाणा विधानसभा आमचुनाव बीएसपी व इनेलो ने गठबंधन करके लड़ा किन्तु आज आए परिणाम से स्पष्ट है कि जाट समाज के जातिवादी लोगों ने बीएसपी को वोट नहीं दिया जिससे बीएसपी के उम्मीदवार कुछ सीटों पर थोड़े वोटों के अन्तर से हार गए, हालांकि बीएसपी का पूरा वोट ट्रांसफर हुआ। मायावती ने आगे लिखा, जबकि यूपी के जाट समाज के लोगों ने अपनी जातिवादी मानसिकता को काफी हद तक बदला है और वे बीएसपी से एमएलए तथा सरकार में मंत्री भी बने हैं। हरियाणा प्रदेश के जाट समाज के लोगों को भी उनके पदचिन्हों पर चलकर अपनी जातिवादी मानसिकता को जरूर बदलना चाहिए, यह खास सलाह। बीएसपी चीफ ने लिखा, बीएसपी के लोगों द्वारा पूरी दमदारी के साथ यह चुनाव लड़ने के लिए सभी का हार्दिक आभार प्रकट करती हूँ व आश्वस्त करती हूँ कि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। (BSP's big defeat in Haryana assembly elections) लोगों को निराश नहीं होना है और न ही हिम्मत हारनी है, बल्कि अपना रास्ता खुद बनाने के लिए तत्पर रहना है। नया रास्ता निकलेगा।
1. हरियाणा विधानसभा आमचुनाव बीएसपी व इनेलो ने गठबंधन करके लड़ा किन्तु आज आए परिणाम से स्पष्ट है कि जाट समाज के जातिवादी लोगों ने बीएसपी को वोट नहीं दिया जिससे बीएसपी के उम्मीदवार कुछ सीटों पर थोड़े वोटों के अन्तर से हार गए, हालांकि बीएसपी का पूरा वोट ट्रांस्फर हुआ। 1/3
— Mayawati (@Mayawati) October 8, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: BSP's big defeat in Haryana assembly elections
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pm