Mor Sujhav BJP Chhattisgarh: मेनिफेस्टो के लिए भाजपा का “मोर सुझाव” कैम्पेन.. शहर के विकास को लेकर आप भी दे सकते हैं इस मेल और व्हाट्सप्प नंबर पर राय..
घोषणा पत्र समिति के सह संयोजक, सुनील सोनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा अपने वादों को पूरी ईमानदारी से निभाया है। राज्य में महिलाओं, युवाओं और गरीबों के …

Chhattisgarh BJP Municipal Election Manifesto 2025
Chhattisgarh BJP Municipal Election Manifesto 2025 : रायपुर: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) विधानसभा चुनाव के बाद नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए भी जनता के बीच जाकर उनके विचारों और भावनाओं को समझकर घोषणा पत्र तैयार करेगी। पार्टी का यह घोषणा पत्र चुनाव में जीत हासिल करने के बाद एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखेगा। भाजपा के घोषणापत्र समिति के संयोजक, अमर अग्रवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा ने अपने मंत्र "हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे" के साथ राज्य में विकास का एक नया अध्याय शुरू किया है।
उन्होंने जनता से सुझाव प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर और ईमेल एड्रेस जारी किए। अब आम लोग व्हाट्सएप नंबर 9111014400, क्यूआर कोड स्कैन करके या ईमेल morsujhav@bjpcg.com के माध्यम से 30 जनवरी तक अपने सुझाव दे सकते हैं। अमर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव का शंखनाद हो चुका है। यह चुनाव हमारे पिछले एक साल के कार्यकाल में जो विश्वास जनता ने हमसे किया, उसे जनादेश में बदलने के लिए हैं।
Chhattisgarh BJP Municipal Election Manifesto 2025 : उन्होंने आगे कहा कि पिछला महीना 'जनादेश परब' के रूप में मनाया गया, जहां हमने एक साल के कार्यकाल को पूरा किया। इस दौरान हमारी सरकार ने 'अटल निर्माण वर्ष' की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि हम जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा कर यह साबित किया है कि भाजपा सिर्फ बोलती नहीं, बल्कि अपने कार्यों से दिखाती भी है। अब हम यह मंत्र लेकर नगर पालिका, नगर निगम और जिला परिषद के स्तर पर पहुंचने वाले हैं ताकि हर शहर, वार्ड, गली, और हर घर में विकास का संदेश पहुंचे।
हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध जीवन देना है। इस अवसर पर घोषणा पत्र समिति के सह संयोजक, सुनील सोनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा अपने वादों को पूरी ईमानदारी से निभाया है। राज्य में महिलाओं, युवाओं और गरीबों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं, जैसे महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना, जो सीधे जनता को लाभ पहुंचा रही हैं। भाजपा ने कभी केवल घोषणा नहीं की, बल्कि इन योजनाओं को जमीन पर उतार कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में योगदान दिया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: भाजपा का घोषणा पत्र नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों से पहले तैयार किया जाएगा और जनता से प्राप्त सुझावों के आधार पर 30 जनवरी 2025 के बाद जारी होगा।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh BJP Municipal Election Manifesto 2025, "Mor Sujhav" campaign started for manifesto
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm