Class 8 student committed suicide: 8वी कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन ने स्कूल प्रबंधन पर इस बात के लिए दबाव बनाने का लगाया आरोप
Class 8 student committed suicide: सूरत शहर में आठवी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा के परिवार ने आरोप
ASI Committed Suicide/ Image Credit : IBC24 File Photo
सूरत: Class 8 student committed suicide: गुजरात के सूरत शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां आठवी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा के परिवार ने आरोप लगाया है कि, स्कूल की फीस न भरने के कारण उसपर दबाव बनाया गया, जिससे आहत होकर छात्रा ये कदम उठाने पर मजबूर हुई। दरअसल, 14 वर्षीय छात्रा ने सोमवार शाम गोडादरा इलाके में अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय छात्रा के माता-पिता घर पर नहीं थे।
इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, छात्रा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व के बाद से स्कूल जाना बंद कर दिया था. उसके माता-पिता ने मार्च 2025 तक के लिए सालाना 15,000 रुपए की फीस जमा नहीं की थी।
क्या हैं परिजनों के आरोप?
Class 8 student committed suicide: छात्रा के पिता, राजू खटीक ने आरोप लगाया कि स्कूल ने फीस न भरने के कारण उनकी बेटी को परीक्षा में बैठने नहीं दिया और उसे क्लास से बाहर खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मानसिक प्रताड़ना की वजह से उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। गोडादरा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक हर्षद आचार्य ने बताया, 'हमने परिवार के सदस्यों, सहपाठियों, पड़ोसियों और स्कूल मैनेजमेंट के बयान लिए हैं। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। फिलहाल यह कहना संभव नहीं है कि छात्रा की आत्महत्या का कारण स्कूल की प्रताड़ना है।'
जिला शिक्षा अधिकारी ने कही कार्रवाई करने की बात
Class 8 student committed suicide: उन्होंने कहा, जिला शिक्षा अधिकारी एचएच राज्यगुरु ने बताया कि विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है। 'स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।' पुलिस और शिक्षा विभाग ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना स्कूलों में फीस संबंधी दबाव और छात्रों पर पड़ने वाले मानसिक प्रभावों पर सवाल खड़े करती है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Class 8 student commits suicide by hanging herself, family accuses school management of pressuring her for this

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm