Chhattisgarh Cabinet Meeting Today: आज साय कैबिनेट की बैठक.. मानसून सेशन से पहले किसानों को मिल सकती है ये बड़ी सौगातें.. पढ़ें..
छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सत्र की शुरुआत 14 जुलाई से होगी। मानसून सेशन …

Chhattisgarh Cabinet Meeting Today Live Updates
- कृषि और खरीफ सीजन पर कैबिनेट में अहम फैसले संभव।
- शहीद एएसपी की पत्नी को अनुकम्पा नियुक्ति देने पर विचार।
- सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ोतरी पर हो सकती है चर्चा।
Chhattisgarh Cabinet Meeting Today Live Updates: रायपुर: आज यानी बुधवार को प्रदेश के साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न होने जा रही है। मानसून से ठीक पहले आयोजित की जा रही यह बैठक कई मायनो में विशेष होगी। सरकार खासतौर कृषि और किसानों को लेकर बड़े फैसले ले सकती है।
सरकार ले सकती है इन प्रस्तावों पर निर्णय
सूत्रों के मुताबिक़ बुधवार को होने वाली कैबिनेट की मीटींग में सरकार आगामी खरीफ सीजन की तैयारी, नए शिक्षा सत्र और युक्तियुक्तकरण पर विस्तार से चर्चा कर सकती है। इसके अतिरिक्त साय सरकार मंत्रिमंडल के परामर्श पर पिछले दिनों सुकमा में शहीद हुए छत्तीसगढ़ पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपूंजे की धर्मपत्नी को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने के विषय पर भी बड़ा ऐलान कर सकती है। इस संबंध में पूर्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजपत्रित अफसरों के संगठन को आश्वस्त किया था।
DA बढ़ोतरी पर भी चर्चा संभव
Chhattisgarh Cabinet Meeting Today Live Updates: सूत्रों ने बताया कि विभिन्न विषयों से अलग कैबिनेट की बैठक सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाएं जाने पर भी चर्चा हो सकती है। अगर राज्य सरकार इस पर फैसला लेती है तो इसका फायदा राज्य के 3 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 1.5 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।
मार्च में हुआ था इजाफा
बता दें कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों के डीए के विषय में इसी साल के मार्च में बजट पेश करते हुए प्रदेश सरकार ने 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया था, जिसके बाद यह 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया था।
14 जुलाई से मानसून सत्र प्रारम्भ
Chhattisgarh Cabinet Meeting Today Live Updates: छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सत्र की शुरुआत 14 जुलाई से होगी। मानसून सेशन पांच दिनों का होगा जिसका अवसान 18 जुलाई को होगा।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ✅ आज की कैबिनेट बैठक में मुख्य रूप से खरीफ सीजन की तैयारी, शिक्षा सत्र की रूपरेखा, और युक्तियुक्तकरण नीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपूंजे की पत्नी को अनुकम्पा नियुक्ति देने का निर्णय भी लिया जा सकता है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Cabinet Meeting Today Live Updates, Cg government can take big decisions in the interest of farmers before the monsoon session
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm