Chhattisgarh Heavy Rain IMD Alert: बिलासपुर जैसी ताबड़तोड़ बारिश रायपुर समेत इन जिलों में भी!.. मौसम विभाग ने चेतावनी के साथ जारी किया ऑरेंज अलर्ट, आप भी देखें ..
बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
Chhattisgarh Heavy Rain IMD Alert || Image- Business Today File
- 30 जुलाई तक बारिश चेतावनी।
- कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट।
- गरज-चमक और वज्रपात संभव।
रायपुर: देश के लगभग सभी राज्यों में मानसून सक्रिय है। कई हिस्सों में इस समय जमकर बारिश हो रही है, तो वहीं कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गई है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी मौसम सुहाना बना हुआ है। (Chhattisgarh Heavy Rain IMD Alert) पिछले कई दिनों से अलग अलग जिलों में बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
CG Weather Report Today: 30 जुलाई तक बारिश की चेतावनी
दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब ने मानसून को फिर ताकत दे दी है। जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। जबकि कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।इतिहास
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
Aaj Chhattisgarh ka Mausam: रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई
राजधानी रायपुर में भी दिनभर बादल छाए रहने और एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। महासमुंद जिले के बसना में सबसे अधिक 15 सेंटीमीटर और सरायपाली में 12 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। (Chhattisgarh Heavy Rain IMD Alert) सोनाखान में 7 सेंटीमीटर, जबकि जनकपुर-भरतपुर और पिथौरा में 4-4 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा कई जिलों में 1 से 3 सेंटीमीटर तक वर्षा रिकॉर्ड की गई।
दिनांक 26.07.2026 से 30.07.2026 तक जिलेवार मौसम की चेतावनी
Districtwise Weather Warning for Chhattisgarh from 26.07.2026 to 30.07.2026#imdraipur #weatherforecast #mausamvibhag pic.twitter.com/AznSAs3oU2— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) July 26, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
प्रधान के इस्तीफे से खत्म नहीं होगा नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: शिवसेना (उबाठा)
पूजा प्रिसिजन का एसएमई आईपीओ 28 जुलाई को खुलेगा, मूल्य दायरा 285-301 रुपये प्रति शेयर
‘हर थाली में बिहारी तरकारी’ लक्ष्य के लिए बुनियादी ढांचे, विपणन में तेजी लाने के निर्देश
महाराष्ट्र के अमरावती में विषाक्त भोजन के सेवन के बाद 100 से अधिक आदिवासी छात्र अस्पताल में भर्ती
ठाणे की अदालत ने महिला के मुकरने के बाद व्यक्ति को दुष्कर्म के मामले में बरी किया

Facebook


