India News and Live Updates 10th November : रायपुर में कल रोड शो करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय.. रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए कल प्रचार का आखिरी दिन
India News and Live Updates 10th November : Chief Minister Vishnu Deo Sai will do a road show in Raipur tomorrow

India News and Live Updates 10th November : रायपुर: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के पक्ष में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव रायपुर दक्षिण विधानसभा में मेगा रोड शो करेंगे।
Chief Minister Vishnu Deo Sai will do a road show in Raipur tomorrow
रोड शो जयस्तंभ चौक में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ होगा। जे मालवीय रोड सदर बाजार कंकाली पर पुरानी बस्ती सुंदर नगर रिंग रोड दंतेश्वरी मंदिर पुरानी बस्ती पंकज गार्डन लाखे नगर चौक पुरानी बस्ती में मैन रोड बुढ़ापारा टिकरापारा हरदेव लाला मंदिर पुलिस लाइन के पीछे कालीबाड़ी PWD चौक होते हुए नेताजी चौक में समाप्त होगी।
मोटरसाइकिल सवार महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रोड शो की अगुवाई करेंगे। रोड शो के दौरान 50 से अधिक स्थानों में विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक संगठन के लोग स्वागत करेंगे।
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के रांची में एक मेगा रोड शो किया। भाजपा झारखंड में शक्ति प्रदर्शन किया। वहीं इस रोड शो के दौरान इस दौरान 501 ब्राह्मण शंख-घड़ियाल बजाकर प्रधानमंत्री के विजय संकल्प को आशीर्वाद दिया। इस रोड शो को लेकर रांची की जनता में काफी उत्साह देखा गया।
#WATCH झारखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में रोड शो किया। #JharkhandAssemblyElections2024 pic.twitter.com/zJncVz5xhF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2024
India News and Live Updates 10th November : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी आज संकल्प पत्र जारी कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह आज मुंबई में प्रेस वार्ता के जरिए इसकी घोषणा की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah launches BJP's 'Sankalp Patra' for #MaharashtraAssemblyElections2024, in Mumbai.
Deputy CM Devendra Fadnavis, state BJP chief Chandrashekhar Bawankule, Mumbai BJP chief Ashish Shelar, Union Minister Piyush Goyal and other leaders of the… pic.twitter.com/F6pXK2eDQH
— ANI (@ANI) November 10, 2024
महाराष्ट्र चुनाव को लेकर जमकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। नेता लगातार एक दूसरे पर आरोपों की बौछार कर रहे हैं। इस बीच, AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी के 'एक हैं तो सेफ हैं' वाले पर शनिवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, 'पीएम मोदी एक करना चाहते हैं, आरएसएस एक करना चाहता है। मैं प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहता हूं, अगर इंसाफ है, तो इंडिया सेफ है। अगर संविधान बरकरार है, तो समानता है। अगर आंबेडकर जिंदा हैं, तो गोडसे मुर्दा है।
#WATCH छत्रपति संभाजी नगर: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "...मैं प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देना चाहता हूं, अगर न्याय है, तो भारत सुरक्षित है; अगर संविधान बरकरार है, तो समानता है; अगर अंबेडकर जिंदा है, तो गोडसे मर्दा है..." (09.11)
(सोर्स: AIMIM सोशल मीडिया) pic.twitter.com/G6UddZL6k9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
शिवपुरी- रिटायर्ड प्रोफेसर से लूट
शिवपुरी- रिटायर्ड प्रोफेसर से लूट
दिनदहाड़े 2 सोने की चैन की लूट
फर्जी पुलिसकर्मी बनकर आए थे लुटेरे
CCTV कैमरे में कैद हुए लुटेरे
सिटी कोतवाली क्षेत्र की घटना
शिवपुरी- रिटायर्ड प्रोफेसर से लूट
शिवपुरी- रिटायर्ड प्रोफेसर से लूट
दिनदहाड़े 2 सोने की चैन की लूट
फर्जी पुलिसकर्मी बनकर आए थे लुटेरे
CCTV कैमरे में कैद हुए लुटेरे
सिटी कोतवाली क्षेत्र की घटना
रायपुर ब्रेकिंग ,
रायपुर ब्रेकिंग ,
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जनजातीय गौरव दिवस पर पदयात्रा करेंगे ,
भगवान बिरसा मुंडा की विरासत और राष्ट्र निर्माण में आदिवासी समुदायों के योगदान का उत्सव मनाने के लिए पदयात्रा ,
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ राज्य के अन्य मंत्री भी शामिल होंगे पदयात्रा में ,
पुष्कर, राजस्थान: अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले की शुरुआत मांडणा प्रतियोगिता के साथ हुई
पुष्कर, राजस्थान: अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले की शुरुआत मांडणा प्रतियोगिता के साथ हुई, जिसमें भारतीय और विदेशी महिलाओं ने दीवारों पर पारंपरिक राजस्थानी कला का प्रदर्शन किया।
मुंबई: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा
मुंबई: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा “हम जहां भी जाते हैं, हमें लोगों से आशीर्वाद और प्रशंसा मिल रही है। पिछले कुछ दिनों में, मैंने छह निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया है… मैं देख रहा हूं कि लोग, पीएम मोदी और केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं…।”
कोलकाता: एक प्रदर्शनकारी ने कहा,
कोलकाता: एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार, उसके बाद अन्य बलात्कार और हत्याएं हो रही हैं। लगातार खून हो रहा है और इंसाफ नहीं मिल रहा है…।”
कोलकाता: भाजपा नेता पृथ्वीराज नस्कर की मौत पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा
कोलकाता: भाजपा नेता पृथ्वीराज नस्कर की मौत पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा “भाजपा नेता की भाजपा कार्यालय के अंदर मौत कैसे हुई? भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए। टीएमसी पर आरोप लगाने से कुछ हल नहीं होगा, यह जांच का विषय है।”
उत्तर प्रदेश: अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं के एकत्र होने के साथ 14 कोसी परिक्रमा शुरू हो गई।
उत्तर प्रदेश: अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं के एकत्र होने के साथ 14 कोसी परिक्रमा शुरू हो गई। शुभ मुहूर्त से पहले ही श्रद्धालुओं ने परिक्रमा पथ के कई स्थानों से सुबह-सुबह ही परिक्रमा शुरू कर दी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली परिक्रमा है, जो कड़ी एटीएस सुरक्षा के बीच हो रही है।
दक्षिण विस में कल चुनाव प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन
दक्षिण विस में कल चुनाव प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन
CM विष्णु देव साय कल 4 घंटे तक रोड शो करेंगे
दक्षिण विस की 60 चौक-चौराहों और सड़कों से गुजरेंगे
CM साय दोपहर 2 बजे जयस्तंभ चौक से रोड शो करेंगे
धमतरी: पोटाश बम से घायल हुआ हाथी
धमतरी: पोटाश बम से घायल हुआ हाथी
हाथी के एक पैर में फटा पोटाश बम
ड्रोन से घायल हाथी को किया जा रहा ट्रैक
30 की संख्या में हाथी कर रहा विचरण
सीतानदी उदंती रेंज की घटना
श्योपुर: डंपर ने कार को मारी टक्कर
श्योपुर: डंपर ने कार को मारी टक्कर
हादसे में कांग्रेस नेता सहित 3 लोग हुए घायल
घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती
कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए जा रहे थे कांग्रेस नेता
कराहल थाने के बुढेरा चौराहे की घटना
सक्ती: महाराष्ट्र पुलिस पहुंची सक्ती
सक्ती: महाराष्ट्र पुलिस पहुंची सक्ती
मुस्लिम युवक को हिरासत में लिया
नाम बदलकर रह रहा था मुस्लिम युवक
लव जिहाद से जुड़ा हुआ है मामला
कई राज्यों में गंभीर अपराध है दर्ज
लोकल पुलिस को बिना सूचना दिए युवक को महाराष्ट्र पुलिस लेकर गई
खरगोन: शिक्षा विभाग में 17 लाख रुपए गबन का मामला
खरगोन: शिक्षा विभाग में 17 लाख रुपए गबन का मामला
पुलिस ने आरोपी को उसके साथी के साथ किया गिरफ्तार
आरोपी साल 2021 में धोखाधड़ी कर हुआ था फरार
खल टांका पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला
किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़
सेना का एक अधिकारी शहीद
जवानों ने इलाके की घेराबंदी की
बेखौफ बदमाशों का वीडियो वायरल
बैतूल: बेखौफ बदमाशों का वीडियो वायरल
बाजार में तलवारबाजी करते वीडियो वायरल
तलवारबाजी में एक युवक हुआ घायल
एक पक्ष ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
कोतवाली थाने के कोठी बाजार का मामला
हमने विस्तार से जी20 बैठक में और WTM भी इसकी चर्चा की: मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
लंदन (यूके): अपनी लंदन यात्रा पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट के लिए मुझे लंदन आने का सौभाग्य मिला और जी20 समूह बैठक जो कि ब्राजील की अध्यक्षता में हो रही है वहां संस्कृति मंत्रियों के सम्मेलन में मुझे हिस्सा लेने का सौभाग्य मिला। भारत की संस्कृतिक महत्वता और भारत की सांस्कृतिक विविधता के आधार पर भारत में अपार पर्यटन की संभावनाएं के विषयों पर हमने विस्तार से जी20 बैठक में और WTM भी इसकी चर्चा की। विभिन्न देशों के साथ द्विपक्षीय बैठक में हमने भारत में पर्यटन की संभावनाएं किस तरह से बढ़े इस पर विचार किया…आने वाले समय में संस्कृति रचनात्मक अर्थव्यवस्था और भारत की सांस्कृतिक भौगोलिक विविधताओं को चलते हुए भारत का पर्यटन दोनों ही भारत की अर्थव्यवस्था की एक प्रमुख रूप में ऊभरेगा।”
#WATCH लंदन (यूके): अपनी लंदन यात्रा पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट के लिए मुझे लंदन आने का सौभाग्य मिला और जी20 समूह बैठक जो कि ब्राजील की अध्यक्षता में हो रही है वहां संस्कृति मंत्रियों के सम्मेलन में मुझे हिस्सा लेने का… pic.twitter.com/SoeGpObRHG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2024
ढाई साल बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी
खरोरा पुलिस को महिला की अनसुलझे हत्या के प्रकरण को सुलझाने में मिली अत्यंत महत्वपूर्ण सफलता… ढाई साल बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी…मृतका के अन्य लोगों से अवैध संबंधों को लेकर आरोपी पति से होता था विवाद ….शिकायतकर्ता पति ही निकला हत्यारा…आरोपी पति गुलाब चतुर्वेदी ने ही अपनी पत्नी की हत्या कर पुलिस में की थी शिकायत….आरोपी कई बार पूछताछ में पुलिस को कर रहा था गुमराह….खरोरा थाना इलाके का मामला….
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष नियुक्त
बिलासपुर
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष नियुक्त
जस्टिस संजय अग्रवाल हुए अध्यक्ष नियुक्त
छग HC में न्यायाधीश हैं जस्टिस संजय के अग्रवाल
महिला के ट्रेन से उतरते वक्त हुआ हादसा, मौत
भोपाल
भोपाल रेलवे स्टेशन पर हादसा…
महिला के ट्रेन से उतरते वक्त हुआ हादसा, मौत…
महिला की 45 वर्षीय बिंदु परिहार नाम से हुई पहचान…
नरसिंहपुर के करेली की रहने वाली है मृतक महिला…
देवास अपने रिश्तेदार के घर तेरहवीं कार्यक्रम में जाने के लिए निकली थी महिला…
गलत ट्रेन में चढ़ने के बाद भोपाल स्टेशन पर उतर रही थी महिला…
भोपाल रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म की घटना…
सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत रही है इसलिए भाजपा बौखला गई है: शिवपाल सिंह यादव
कानपुर: उपचुनाव पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “उत्तर प्रदेश में जहां भी चुनाव हो रहे हैं…सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत रही है इसलिए भाजपा बौखला गई है। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे…”
#WATCH कानपुर: उपचुनाव पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “उत्तर प्रदेश में जहां भी चुनाव हो रहे हैं…सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत रही है इसलिए भाजपा बौखला गई है। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे…” pic.twitter.com/Rywd2tN598
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2024
मुझे वाकई लगता है कि चुनाव उन मुद्दों पर होने चाहिए जो लोगों को प्रभावित करते हैं: प्रियंका गांधी वाड्रा
वायनाड, केरल: वायनाड से लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “उन्हें विकास के मुद्दों पर बात करनी चाहिए। उन्होंने वायनाड के लिए क्या किया है? उन्हें इसके बारे में बात करनी चाहिए? इसलिए मुझे वाकई लगता है कि चुनाव उन मुद्दों पर होने चाहिए जो लोगों को प्रभावित करते हैं…”
#WATCH वायनाड, केरल: वायनाड से लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “उन्हें विकास के मुद्दों पर बात करनी चाहिए। उन्होंने वायनाड के लिए क्या किया है? उन्हें इसके बारे में बात करनी चाहिए? इसलिए मुझे वाकई लगता है कि चुनाव उन मुद्दों पर होने चाहिए जो… pic.twitter.com/119CLDzYYl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2024
सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत रही है इसलिए भाजपा बौखला गई है: महासचिव शिवपाल सिंह यादव
कानपुर: उपचुनाव पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “उत्तर प्रदेश में जहां भी चुनाव हो रहे हैं…सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत रही है इसलिए भाजपा बौखला गई है। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे…”
#WATCH कानपुर: उपचुनाव पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “उत्तर प्रदेश में जहां भी चुनाव हो रहे हैं…सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत रही है इसलिए भाजपा बौखला गई है। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे…” pic.twitter.com/Rywd2tN598
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2024
राजधानी भोपाल में ड्यूटी के दौरान आर्मी जवान ने किया सुसाइड
भोपाल
राजधानी भोपाल में ड्यूटी के दौरान आर्मी जवान ने किया सुसाइड
मेस के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव
केरल का रहने वाला था आर्मी जवान शोभित कुमार
बैरागढ़ कैंट एरिया में तैनात था जवान
पुलिस जांच में जुटी
ट्रांसफार्मर में लगी आग
बिलासपुर
ट्रांसफार्मर में लगी आग
धू धू कर जला ट्रांसफार्मर
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
सिम्स अस्पताल के सामने की घटना
हत्या करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
सक्ती: हत्या करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों ने की थी बुजुर्ग महिला की हत्या
चोरी और लूट करने दिए थे घटना को अंजाम
आरोपियों से 21,600 रुपए और सोने के जेवरात जब्त
हसौद थाने के धमनी में कल हुई थी हत्या
कई नेता साधु के वेश में रहते हैं और अब राजनेता बन गए हैं: मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “कई नेता साधु के वेश में रहते हैं और अब राजनेता बन गए हैं, मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। वे ‘गेरुआ’ कपड़े पहनते हैं और उनके सिर पर बाल नहीं हैं…मैं भाजपा से कहूंगा कि या तो सफेद कपड़े पहनें या यदि आप संन्यासी हैं या ‘गेरुआ’ कपड़े पहनते हैं, तो राजनीति से बाहर हो जाएं। एक तरफ आप ‘गेरुआ’ कपड़े पहनते हैं और दूसरी तरफ आप कहते हैं ‘बटोगे तो कटोगे’…वे लोगों के बीच नफरत फैला रहे हैं और उन्हें बांटने की कोशिश कर रहे हैं…’
#WATCH कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “कई नेता साधु के वेश में रहते हैं और अब राजनेता बन गए हैं, मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। वे ‘गेरुआ’ कपड़े पहनते हैं और उनके सिर पर बाल नहीं हैं…मैं भाजपा से कहूंगा कि या तो सफेद कपड़े पहनें या यदि आप संन्यासी हैं या… pic.twitter.com/jaaWTSfQJU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2024
हमारे उम्मीदवार मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं: कांग्रेस नेता सचिन पायलट
टोंक, राजस्थान: राजस्थान उपचुनाव पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “सातों सीट कांग्रेस जीतने जा रही है…11 महीने में सरकार ने लोगों का विश्वास खोया है इसलिए जनता इन सातों जगहों पर सरकार के काम का आकलन करेगी। हमारे उम्मीदवार मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। हम अच्छे बहुमत के साथ चुनाव जीतेंगे…”
#WATCH टोंक, राजस्थान: राजस्थान उपचुनाव पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “सातों सीट कांग्रेस जीतने जा रही है…11 महीने में सरकार ने लोगों का विश्वास खोया है इसलिए जनता इन सातों जगहों पर सरकार के काम का आकलन करेगी। हमारे उम्मीदवार मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। हम अच्छे बहुमत के… pic.twitter.com/ULtVX27RWi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2024
राजधानी भोपाल में ड्यूटी के दौरान आर्मी जवान ने किया सुसाइड
भोपाल
राजधानी भोपाल में ड्यूटी के दौरान आर्मी जवान ने किया सुसाइड
मेस के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव
केरल का रहने वाला था आर्मी जवान शोभित कुमार
बैरागढ़ कैंट एरिया में तैनात था जवान
पुलिस जांच में जुटी
इंदौर के डीएवीवी के पूर्व प्रोफेसर और वरिष्ठ शिक्षाविद ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
इंदौर
इंदौर के डीएवीवी के पूर्व प्रोफेसर और वरिष्ठ शिक्षाविद ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
डॉ पी एन मिश्रा ने की चुनावी घोषणा
महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम बताने वाले को एक करोड़ रुपए का इनाम देने के घोषणा की है
किसी भी मांत्रिक-तांत्रिक, दरबार लगाने वाले, पर्ची निकालने वाले, पोथी पढ़ने वाले या अपने को सिद्ध पुरुष/सिद्ध माता जी होने का दावा करने वाले को एक करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा
परिणाम के पहले बताना होगा चुनाव का असल परिणाम
अनुमान गलत होने पर यह पाखंड का ढोंग बंद करने की भी कही है बात
अगर भारत को सेफ रखना है तो एक रहना पड़ेगा: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “अगर भारत को सेफ रखना है तो एक रहना पड़ेगा। झारखंड में इस बार NDA की सरकार बनने जा रही है और (उपचुनाव में)यहां की चारों सीट भाजपा-NDA जीतेगी…”
#WATCH पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “अगर भारत को सेफ रखना है तो एक रहना पड़ेगा। झारखंड में इस बार NDA की सरकार बनने जा रही है और (उपचुनाव में)यहां की चारों सीट भाजपा-NDA जीतेगी…” pic.twitter.com/edyl0v4xte
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2024
महा विकास अघाड़ी का घोषणा पत्र जारी हो गया है: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल
रायपुर: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, “महा विकास अघाड़ी का घोषणा पत्र जारी हो गया है। इसमें किसानों, महिलाओं, युवाओं के लिए योजना हैं और आज महंगाई के दौर में आम आदमी त्रस्त है, तो महंगाई से लड़ने में सहायता मिलेगी…”
#WATCH रायपुर: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, “महा विकास अघाड़ी का घोषणा पत्र जारी हो गया है। इसमें किसानों, महिलाओं, युवाओं के लिए योजना हैं और आज महंगाई के दौर में आम आदमी त्रस्त है, तो महंगाई से लड़ने में सहायता मिलेगी…” pic.twitter.com/m0Eg4I9NLy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2024
10 महीने के कार्यकाल को देखकर जनता भाजपा का साथ देने के लिए तैयार है: उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा
जयपुर: राजस्थान उपचुनाव पर उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा, “सभी सीटों पर जनता मानस बना चुकी है और भाजपा का 10 महीने का जो कार्यकाल रहा है, इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई काम किए हैं…10 महीने के कार्यकाल को देखकर जनता भाजपा का साथ देने के लिए तैयार है…भाजपा संस्कार वाली पार्टी है, राष्ट्रहित के लिए, राष्ट्र निर्माण की नीति तैयार करने वाली पार्टी है…मैं मानता हूं कि हम सातों सीटों पर सफलता हासिल करेंगे…”
#WATCH जयपुर: राजस्थान उपचुनाव पर उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा, “सभी सीटों पर जनता मानस बना चुकी है और भाजपा का 10 महीने का जो कार्यकाल रहा है, इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई काम किए हैं…10 महीने के कार्यकाल को देखकर जनता भाजपा का साथ देने के लिए तैयार है…भाजपा… pic.twitter.com/TWrqkdSkJ5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2024
डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया
भोपाल कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया
राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र में महिला ने राजगढ़ एसपी आ दित्य मिश्रा से इस मामले में शिकायत की है…
एसपी ने सारंगपुर SDOP अरविंद सिंह को मामले की जांच सौंपी है..
महिला का आरोप- शादी का झांसा देकर रेप किया पचोर की रहने वाली
आरोप- भोपाल कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते साल 2022 में पचोर में तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे। इसी दौरान प्रदेश के कई जिलों में सरकारी हाउस और वीआईपी गेस्ट हाउस समेत दिल्ली तक घुमाया। शादी का झांसा देकर रेप किया……
ग्वालियर: बदमाशों ने दिनदहाड़े दुकानदार पर की फायरिंग
ग्वालियर: बदमाशों ने की दिनदहाड़े फायरिंग
बदमाशों ने दुकानदार पर की फायरिंग
दुकानदार ने भाग कर बचाई अपनी जान
दुकानदार ने बदमाशों को दुकान के बाहर शराब पीने से रोका था
फायरिंग की घटना CCTV कैमरे में हुई कैद
हजीरा थाने के जत्ती लाइन की घटना
अगर भारत को सेफ रखना है तो एक रहना पड़ेगा : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “अगर भारत को सेफ रखना है तो एक रहना पड़ेगा। झारखंड में इस बार NDA की सरकार बनने जा रही है और (उपचुनाव में)यहां की चारों सीट भाजपा-NDA जीतेगी…”
उत्तराखंड की जनता ने हमें UCC के लिए जनादेश दिया और हमने अपना वादा पूरा किया : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह
मुंबई: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “उत्तराखंड की जनता ने हमें UCC के लिए जनादेश दिया और हमने अपना वादा पूरा किया है। हमारी पार्टी का यह लगातार संकल्प रहा कि देश में सबके लिए एक समान कानून होना चाहिए, UCC होना चाहिए…हमने संविधान का पालन करते हुए राज्य में जो भी उसके प्रावधान होते हैं, वो किए हैं, विधेयक पारित किया और राष्ट्रपति द्वारा उसको मंजूरी दी गई…और यह उत्तरखंड में लागू हो गया…यह गंगोत्री जो उत्तराखंड से निकली है वो पूरे देश को लाभ देगी…”
#WATCH मुंबई: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “उत्तराखंड की जनता ने हमें UCC के लिए जनादेश दिया और हमने अपना वादा पूरा किया है। हमारी पार्टी का यह लगातार संकल्प रहा कि देश में सबके लिए एक समान कानून होना चाहिए, UCC होना चाहिए…हमने संविधान का पालन करते हुए… pic.twitter.com/cjNoIIWgyO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2024
कांग्रेस का शाही परिवार दलित समाज, ST समाज, OBC और आदिवासी समाज की एकता को तोड़ना चाहते हैं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
गुमला, झारखंड में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “JMM-कांग्रेस के इरादे कुछ अलग ही है कांग्रेस जानती है कि आदिवासी,OBC, दलित और बाहुल्य वाले राज्यों में वे इसलिए खत्म हो गई क्योंकि वहां पर ये समाज एकजुट हो गया इसलिए कांग्रेस का शाही परिवार दलित समाज की एकता, ST समाज की एकता, OBC और आदिवासी समाज की एकता को तोड़ना चाहते हैं। ये लोग SC/ST,OBC को मिला आरक्षण को छिनना चाहते हैं।”
#WATCH गुमला, झारखंड में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “JMM-कांग्रेस के इरादे कुछ अलग ही है कांग्रेस जानती है कि आदिवासी,OBC, दलित और बाहुल्य वाले राज्यों में वे इसलिए खत्म हो गई क्योंकि वहां पर ये समाज एकजुट हो गया इसलिए कांग्रेस का शाही परिवार दलित… pic.twitter.com/Phia4zk5ZF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2024
हेमंत सोरेन को जेएमएम और कांग्रेस के बारे में सोचना चाहिए : मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
गढ़वा: असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “हेमंत सोरेन को यह सोचना बंद कर देना चाहिए कि मैं क्या कर रहा हूं। उन्हें जेएमएम और कांग्रेस के बारे में सोचना चाहिए। वे दोनों हार रहे हैं।”
राज्य सरकार धान खरीदना नहीं चाहती : भूपेश बघेल
14 मार्च तक उठने वाला धान के उठाव की तारीख 31 मार्च करने से ये क्लियर हो गया है कि राज्य सरकार धान खरीदना नहीं चाहती….20 से 40 प्रतिशत धान खेतों में कटकर पड़ा हुआ है….किसान सोच में पड़ा है कि कब हम धान समिति को देंगे और कब हमको टोकन मिलेगा…. आज 10 तारीख हो चुकी है 14 से धान खरीदी होनी है लेकिन समितियों में तो बरदाना भी नहीं पहुंचा है….
रायपुर : कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के वार्ड सुंदर नगर में बृजमोहन अग्रवाल और सुनील सोनी का रोड शो
रायपुर ब्रेकिंग ,
कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के वार्ड सुंदर नगर में बृजमोहन अग्रवाल और सुनील सोनी का रोड शो ,
नंदकुमार साय भी शामिल हुए रोड शो में ,
रोड शो में छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार की टीम भी चल रही ,
वार्ड वासियों द्वारा जगह-जगह किया जा रहा फूल और आतिशबाजी से स्वागत ,
सुंदर नगर के बाद भांठागांव में भी होगा रोड शो ,
ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को जीआरपी ने किया गिरफ्तार
भोपालः ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को जीआरपी ने किया गिरफ्तार
आरोपी को हरियाणा के जिंद से पकड़ा
गिरफ्तार आरोपी 9 साल से फरार था
उसे पर 25000 का इनाम घोषित किया था जीआरपी ने
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ 12 वारंट थे इनमें 10 स्थाई और तो गिरफ्तारी वारंट है
गिरफ्तार आरोपी सतपाल सासी गैंग का सक्रिय सदस्य है
यह गैंग ट्रेनों में एक दर्जन से ज्यादा घटना को अंजाम दे चुका है
मुरैना के थाने में SI रिश्वत लेते गिरफ्तार
मुरैनाः थाने में SI रिश्वत लेते गिरफ्तार
5 हजार रु की रिश्वत लेते गिरफ्तार
फायरिंग मामले में आरोपी से ले रहे थे रिश्वत
लोकायुक्त की टीम ने SI को किया गिफ्तार
कोतवाली थाने में पदस्थ है SI सुरेंद्र सिंह यादव
जवान हरीलाल नाग का सुसाइड का मामला, पिछले कुछ महीनों से परेशान था मृतक जवान
केशकाल अपडेटः जवान हरीलाल नाग का सुसाइड का मामला
पिछले कुछ महीनों से परेशान था मृतक जवान
रात में नींद न आने की बीमारी से था परेशान
आज इलाज के लिए रायपुर लेकर जाने वाले थे परिजन
मृत जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया अस्पताल
पुलिस मामले के जांच में जुटी
सूरजपुर में हाथी के हमले से 2 बच्चों की मौत
सूरजपुरः हाथी के हमले से 2 बच्चों की मौत
पण्डो जनजाति के दो बच्चों की मौत
महेशपुर गांव की घटना
11 हाथियों का दल घूम रहा है इलाके में
वन अमला मौके पर पहुंचा
बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में 4 माह के हाथी के बच्चे की मौत
उमरियाः बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में 4 माह के हाथी के बच्चे की मौत
वन परिक्षेत्र पनपथा में अचेत अवस्था मे हाथी का बच्चा
ताला कैंप में रखकर किया जा रहा था इलाज
बीमार हाथी शावक की इलाज के दौरान हुई मौत
अधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा पोस्टमार्टम
उमरिया बांधवगढ टाइगर रिजर्व का मामला
कवर्धा में कार ने गाय को मारी टक्कर
कवर्धाः कार ने गाय को मारी टक्कर
हादसे में गाय की मौके पर ही मौत
CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात
पेट्रोल पंप परिसर में बैठी थी गाय
लोहारा थाना क्षेत्र की घटना
जबलपुर में भाई ने की सगी बहन की हत्या
जबलपुरः भाई ने की सगी बहन की हत्या
धारदार हथियार से हमला कर की हत्या
घटना के बाद आरोपी भाई मौके से फरार
बहन के किसी से बात से नाराज था भाई
तीन दिन पहले भी भाई बहन का हुआ था विवाद
कटंगी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 का मामला
ग्वालियर के डबरा में जसवंत सरदार की हत्या का मामला
ग्वालियरः डबरा में जसवंत सरदार की हत्या का मामला
हत्या करने वाले शूटरों को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 शूटरों ने दिया था वारदात को दिया था अंजाम
कनाडा में बैठे गैंगस्टर आर्स डाला ने कराई थी शूटरों से हत्या
फरीदकोट में गुरप्रीत सिंह की हत्या में भी थे आरोपी शामिल
ग्वालियर पुलिस ने किया खुलासा
दो बाइक सवार बदमाशों ने की थी जसवंत सिंह की हत्या
7 नवंबर को घर के बाहर गोली मारकर की थी हत्या
हत्या का कनाडा कनेक्शन की बात आई थी सामने
दुर्ग में धर्मांतरण का मामला आया सामने, बुजुर्ग महिला को डराकर घर पर किया कब्जा
दुर्ग: धर्मांतरण का मामला आया सामने
बुजुर्ग महिला को डराकर घर पर किया कब्जा
महिला के घर में करते थे प्रार्थना सभा
बुजुर्ग महिला की बहु भी पास्टर लोगों से मिली हुई
बजरंग दल ने पुलिस की मौजूदगी में शिकायत दर्ज कराई
पुलिस ने करीब 7 लोगों को हिरासत में लिया
पुलगांव थाना के शिवपारा की मामला
MVA की ओर से मैनिफेस्टो जारी, 5 बड़ी गारंटी का वादा
मुंबई, महाराष्ट्र: MVA की ओर से मैनिफेस्टो जारी
मल्लिकार्जुन खरगे ने जारी किया मैनिफेस्टो
इससे पहले कांग्रेस लॉन्च कर चुकी है घोषणा पत्र
घोषणा पत्र में किया है 5 बड़ी गारंटी का वादा
किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, 2 जवान घायल
जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़
मुठभेड़ में 2 जवान घायल, इलाके में ऑपरेशन जारी
3-4 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा
श्रीनगर के जबरवान इलाके में भी मुठभेड़ जारी
जम्मू-कश्मीर 2 जगहों पर मुठभेड़ जारी
पखांजूर csx जाड़ेकुर्से CAF कैंप हटने का विरोध मामला, एसपी ने कहा- कैंप नही हटेगा
पखांजूर– जाड़ेकुर्से CAF कैंप हटने का विरोध मामला
एसपी ने कहा कैंप नही हटेगा
ग्रामीणों की मांग पर यथावत रहेगा कैंप
कैंप यथावत रखने की मांग लेकर प्रदर्शन
ग्रामीण चार दिनों से कर रहे है विरोध प्रदर्शन
अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने किया पलटवार, जाने क्या था बयान
रायपुरः अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने कहा
भाजपा के नेता सारी बातों को समझ चुके हैं
BJP नेता अनुकंपा प्रत्याशी को लेकर प्रचार कर रहे **
अजय चंद्राकर ऑलराउंडर आज 12 वें नंबर पर है
अजय चंद्राकर के भाले का तीर सुनील सोनी की ओर भी है
सिंगरौली में तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटी
सिंगरौलीः तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटी
हादसे में 5 से अधिक लोग घायल
इलाज के दौरान 1 की हुई मौत
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
जियावन थाना क्षेत्र की घटना
मेक्सिको के बार में बंदूकधारियों ने की गोलीबारी
मेक्सिकोः बार में बंदूकधारियों ने की गोलीबारी
10 लोगों की मौत, 7 घायल
गोलीबारी का CCTV आया सामने
पूर्व मंत्री कवासी लखमा के विरोध में VHP और बजरंग दल
रायपुरः पूर्व मंत्री कवासी लखमा के विरोध में VHP और बजरंग दल
संत राजीव लोचन महाराज के खिलाफ टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन
कवासी लखमा ने राजीव लोचन महाराज को शादी कर बच्चे पैदा करने की बात कही थी
सैकड़ो की संख्या में बजरंग दल, BJP कार्यकर्ता पहुंचे सिविल लाइन थाना
केशकालः NH 30 में भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक में से टकाराई यात्री बस
केशकालः NH 30 में भीषण सड़क हादसा
खड़ी ट्रक में से टकाराई यात्री बस
बस सवार 13 यात्रियों को आई चोटें
2 यात्री गंभीर रूप से घायल
जांच में जुटी केशकाल पुलिस
NH 30 गुलबापारा का है मामल
दंतेवाड़ा में जिला अस्पताल में आर्थिक गड़बड़ी का मामला, 4 फर्म और 2 निजी खाता होल्ड
दंतेवाड़ाः जिला अस्पताल में आर्थिक गड़बड़ी का मामला
4 फर्म और 2 निजी खातो को किया होल्ड
CSR और DMFके चेक बुक भी जब्त
कोतवाली पुलिस की कारवाई
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने प्रमोद दुबे को बताया नेट बॉलर
रायपुरः पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे भाजपा के नेट बॉलर हैं। BJP नेताओं को प्रमोद दुबे नेट प्रैक्टिस कराते हैं। इसलिए उनके खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा
बालाघाट मे युवक ने बाथरूम में करंट लगाकर की आत्महत्या
बालाघाटः युवक ने किया आत्महत्या
बाथरूम में करंट लगाकर की आत्महत्या
नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था कैलाश उईके
दीप ज्योति नशा मुक्ति केंद्र का मामला
कवर्धा में गन्ने से लदी पिकअप वाहन पलटी
कवर्धाः गन्ने से लदी पिकअप वाहन पलटी
पोलमी घाट के मोंड पर पलटी वाहन
गन्ना लूटने ग्रामीणों में मची होड़
हादसे में चालक घायल
कवर्धा से शहडोल जा रही थी वाहन
आगरपानी के पास की घटना
भोपाल नागपुर हाईवे पर हादसा, अनियंत्रित होकर कार हाइवे पर पुलिया से टकराई
नर्मदापुरमः भोपाल नागपुर हाईवे पर हादसा
अनियंत्रित होकर कार हाइवे पर पुलिया से टकराई
ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा
हादसे में 12 लोग घायल, जिसमे 10 बच्चियां शामिल
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
रायसेन के हकीमखेड़ी गांव से महाराष्ट्र के जलगांव जा रही थी बच्चियां
मुरैना: NH-44 पर लगा जाम
मुरैना: NH-44 पर लगा जाम
MP और राजस्थान की सीमा पर लगा जाम
रेत माफियाओं ने जगह-जगह हाईवे पर फैला दी थी रेत
सुबह 6 बजे से नेशनल हाईवे पर लगा जाम
2 से 3 किमी लंबा जाम लगा
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर जदयू नेता नीरज कुमार
पटना, बिहार: कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा, “…इतिहास इस बात का गवाह है कि जो कृषि अनुदान किसानों को मिलता रहा है या खाद में सब्सिडी मिलती रही है, उसका एक बड़ा हिस्सा उनसे जुड़ी हुई कंपनियों को भी मिलता रहा है। मनमोहन सिंह के शासन काल के दौर में उनकी(राहुल गांधी) सरकार ने कृषि कंपनियों को कितनी सब्सिडी दी थी, कृपा करके यह भी बता दीजिए।”
#WATCH पटना, बिहार: कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा, “…इतिहास इस बात का गवाह है कि जो कृषि अनुदान किसानों को मिलता रहा है या खाद में सब्सिडी मिलती रही है, उसका एक बड़ा हिस्सा उनसे जुड़ी हुई कंपनियों को भी मिलता रहा है।… pic.twitter.com/ivSjwuOYiO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2024
वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल
भुवनेश्वर, ओडिशा: वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा, “संसद सत्र के दौरान भी ऐसा कभी नहीं होता कि हर सत्र की बहस के दौरान सभी सांसद मौजूद हों…जेपीसी के अध्ययन दौरे का उद्देश्य यह नहीं है कि सभी सदस्य मौजूद हैं या नहीं। इसका उद्देश्य यह है कि जिस राज्य में वे जाते हैं वहां की प्रशासन, वक्फ बोर्ड, अल्पसंख्यक आयोग और वहां के सभी हितधारकों को सुनने का मौका देना है। वे मौजूद सांसदों के सामने अपने विचार रखते हैं…अध्ययन दौरे अनौपचारिक चर्चा का एक साधन हैं और इसके लिए कोरम की कोई आवश्यकता नहीं होती..”
राज्य स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 15 नवंबर को
राज्य स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 15 नवंबर को
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमुई बिहार से करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में होंगे वर्चुअली शामिल
जिला मुख्यालयों में भी जनजातीय गौरव दिवस का होगा आयोजन
15 से 26 नवंबर तक होगी विशेष ग्राम सभा : वन अधिकार अधिनियम, पेसा अधिनियम और सतत् विकास लक्ष्य सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा
भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती ’जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर 15 नवंबर को राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
भोपाल- राजधानी के मौसम में ठंडक का एहसास …
भोपाल-
राजधानी के मौसम में ठंडक का एहसास …
रात ओर दिन में दिखा कोहरे का असर …
सुबह और देर रात दिखा कोहरे का असर …
विजिबिलिटी रेट 1000 मीटर के आस पास …
तापमान लुढ़ककर 15.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा …
24 घंटे में तापमान में दिखी 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट …
राजधानी में शुरू हुआ वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का काम …
भोपाल-
राजधानी में शुरू हुआ वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का काम …
जिन लोगों का नाम लिस्ट में नहीं या बदल गया है पता उनके लिए सुविधा …
आज से लगेंगे विशेष कैंप …
10,16 और 17 नवम्बर को लगेंगे कैंप …
1950 में कॉल कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया की ले सकते हैं जानकारी …
राजधानी की हवा में घुली ज़हर…
भोपाल
राजधानी की हवा में घुली ज़हर…
शहर में प्रदूषण के हालत अब दिल्ली जैसे …
शहर के टीटी नगर में aqi 317, अरेरा में 323 …
शहर में पराली जलने के कारण बढ़ रहा प्रदूषण …
लोगों को प्रदूषण से हो सकती है अस्थमा फेफड़ों और सांस संबंधित समस्या…
जबलपुर-पाइप लाइन में सुधार के बाद फिर हुआ लीकेज
जबलपुर-पाइप लाइन में सुधार के बाद फिर हुआ लीकेज
टेस्टिंग के दौरान फिर हुआ पाइप लाइन में लीकेज
रमनगरा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की 13 सौ एमएम व्यास की मेनराइजिंग लाइन में 5 दिन पहले हुआ था लीकेज
नगर निगम प्रभावित 30 वार्डो में अगले 2 दिन और वैकल्पिक पाइप लाइन से करेगा आंशिक जलापूर्ति
7 दिसंबर को नर्मदापुरम में होगी रीजनल इन्वेस्टर समिट
7 दिसंबर को नर्मदापुरम में होगी रीजनल इन्वेस्टर समिट
रीजनल इन्वेस्टर समिट को लेकर बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव
आईटी , MSME , टूरिज्म से जुड़े उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा
बड़े, छोटे उद्योग लगाए जाएंगे : मुख्यमंत्री
प्रदेश के लोगों का जीवन स्तर सुधरे इसके लिए लगातार लगे हुए है
एमपी में निवेश लाने के लिए विदेश जाएंगे मुख्यमंत्री
फरवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में जाएंगे मुख्यमंत्री
Uk में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
हमारी पूरी कोशिश युवाओं को रोजगार के लिये बाहर जाना न पड़े : मुख्यमंत्री
One नेशन , one इलेक्शन की बात को मुख्यमंत्री ने दोहराया
अभी चुनाव चल रहे है बार बार चुनाव होने से ध्यान बटता है : मुख्यमंत्री
बीजेपी महाराष्ट्र, झारखंड समेत एमपी दोनों उपचुनाव जीतेगी
आज मैं खुद झारखंड में तीन सभा लूंगा
झारखंड का प्रचार खत्म कर रात को विजयपुर जाऊंगा
भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में #महाराष्ट्रविधानसभाचुनाव2024 के लिए भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah launches BJP’s ‘Sankalp Patra’ for #MaharashtraAssemblyElections2024, in Mumbai.
Deputy CM Devendra Fadnavis, state BJP chief Chandrashekhar Bawankule, Mumbai BJP chief Ashish Shelar, Union Minister Piyush Goyal and other leaders of the… pic.twitter.com/F6pXK2eDQH
— ANI (@ANI) November 10, 2024
कसडोल- 2 शिकारी को बंदूक के साथ किया गिरफ्तार
कसडोल-
2 शिकारी को बंदूक के साथ किया गिरफ्तार
वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार
रात में गश्त के दौरान किया गिरफ्तार
मौके पर 4 शिकारी फरार
सोनाखान वन परिक्षेत्र का मामला
इंदौर : अपराध करना पाप है और पुलिस हमारी बाप है कहता नजर आया गुंडा
इंदौर : अपराध करना पाप है और पुलिस हमारी बाप है कहता नजर आया गुंडा
तुकोगंज थाना पुलिस ने निकाला गुंडे चीनू का जुलूस
इलाके में रंगदारी दिखाने के लिए बदमाश कर रहा था मारपीट
जिस जगह किया अपराध वही ले जाकर पुलिस ने निकाला जुलूस
आरोपी पर पहले से दर्ज है एक दर्जन से अधिक अपराध
तुकोगंज थाना क्षेत्र के रुस्तम के बगीचा का मामला
पेंड्रा- हत्या के फरार आरोपी गिरफ्तार
पेंड्रा-
हत्या के फरार आरोपी गिरफ्तार
दो साल से फरार चल रहा था आरोपी
मध्यप्रदेश के उमरिया से किया गिरफ्तार
ड्राइवर का अपहरण की थी हत्या
कार बुकिंग का झांसा देकर किया था अपहरण
बृजमोहन अग्रवाल और सुनील सोनी का आज तीन वार्डों में रोड शो
रायपुर –
बृजमोहन अग्रवाल और सुनील सोनी का आज तीन वार्डों में रोड शो,
रायपुर दक्षिण के मदर टेरेसा , सिविल लाइन , अरविंद दीक्षित वार्ड में करेंगे रोड शो
5 मोहल्ले में दीपावली मिलन ,
ब्राह्मण पारा , सुंदर नगर दंतेश्वरी चौक और आशीर्वाद भवन के दीपावली मिलन में होंगे शामिल ,
रोड शो और दीपावली मिलन के जरिए करेंगे प्रचार ,
अमरोहा- शॉर्ट सर्किट से कॉटन वेस्ट के कारखाने में लगी आग
अमरोहा-
शॉर्ट सर्किट से कॉटन वेस्ट के कारखाने में लगी आग
आग पर काबू करने का प्रयास जारी
फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी
कॉटन वेस्ट कारखाने में आग से लाखों का नुकसान
नगर कोतवाली क्षेत्र के काकर सराय रोड का माम
पखांजूर- जाड़ेकुर्सी कैंप के सामने जुटे ग्रामीण
पखांजूर-
जाड़ेकुर्सी कैंप के सामने जुटे ग्रामीण
कैंप को वापस नहीं जाने का कर रहे मांग
देर रात कैंप के सामने इकट्ठे हुए ग्रामीण
कैंप के वापस जाने से नक्सली आतंक बढ़ने का ग्रामीणों में भय
जाड़ेकुर्सी में स्थित है CAF का कैंप
बिजली का बिल ठीक करने का JE सहाब ने निकला नया तरीका
बस्ती…..
बिजली का बिल ठीक करने का JE सहाब ने निकला नया तरीका
मीटर चेक करने पहुँचे JE रविंद्र कुमार बोले “मुझे ख़ुश कर दो, बिल माफ़ करा दूँगा”
कपड़े उतार कर बिजली बिल ठीक करने लगे बस्ती के JE सहाब
महिला का आरोप “पहले विडिया बनाया फिर धमकाकर कई बार किया रेप”
गाउखोर बिजली उपकेंद्र पर तैनात है जूनियर इंजीनियर रविन्द्र कुमार
मनेन्द्रगढ़- कोयले से लदी हाइवा अनियंत्रित होकर पलटी
मनेन्द्रगढ़-
कोयले से लदी हाइवा अनियंत्रित होकर पलटी
हादसे में ड्राइवर और खलासी घायल
बैकुण्ठपुर से मनेन्द्रगढ़ जा रही थी हाइवा
NH43 के बरबसपुर में हुई घटना
मनेन्द्रगढ़- 18 हाथियों का दल पहुंचा
मनेन्द्रगढ़-
18 हाथियों का दल पहुंचा
फसलों को पहुंचा रहा है नुकसान
जनकपुर रेंज में घूम रहा हाथियों का दल
वन अमला हाथियों के मूवमेंट नजर बनाए हुए
सक्ती- दो बाइक की आपस में भिंड़त
सक्ती-
दो बाइक की आपस में भिंड़त
हादसे में 1 की मौत ,2 गंभीर घायल
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
मालखरौदा थाना क्षेत्र पिरदा की घटना
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm