Cockroach Janata Party News: “कॉकरोच जनता पार्टी” के नाम पर लुट सकती है आपके जीवन भर की कमाई.. पुलिस ने बताया कैसे हो रहा स्कैम, सावधान रहने की नसीहत
Cockroach Janata Party Cyber Scam News: लुधियाना में कॉकरोच जनता पार्टी नाम से साइबर ठगी, फर्जी लिंक से बैंक खाते और मोबाइल हैक हो रहे।
- कॉकरोच जनता पार्टी नाम से साइबर ठगी का नया मामला सामने आया
- फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल और बैंक डिटेल्स हो रहीं चोरी
- पुलिस ने लोगों को अनजान लिंक से सावधान रहने की सलाह दी
लुधियाना: कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर शुरू हुआ सोशल मीडिया कैम्पेन अब स्कैमर्स के लिए एक बड़ा हथियार बनता नजर आ रहा है। (Cockroach Janata Party Cyber Scam News) दरअसल पंजाब के लुधियाना में साइबर ठगी के नए मामले सामने आने के बाद पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ठग अब सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम से फर्जी लिंक भेजकर लोगों के बैंक खातों से पैसे चोरी कर रहे हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
लिंक पर क्लिक करते ही फोन हो रहा है हैक
लुधियाना पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधी लोगों को एक मैसेज भेज रहे हैं, जिसमें लिखा होता है कि “कॉकरोच जनता पार्टी जॉइन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।” पुलिस का कहना है कि यह एक फिशिंग लिंक है। जैसे ही कोई व्यक्ति इस लिंक पर क्लिक करता है, उसका मोबाइल फोन हैक हो सकता है। इसके बाद ठग बैंक डिटेल्स और निजी जानकारी चुरा लेते हैं और खाते से पैसे निकाल लेते हैं।
पुलिस ने लोगों को किया सावधान
पुलिस अधिकारी अमरिंदर सिंह ने कहा कि साइबर ठग लगातार नए तरीके अपनाकर लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। (Cockroach Janata Party Cyber Scam News) उन्होंने लोगों से किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि ठग लोगों के नाम पर लोन भी ले सकते हैं और बैंक खाते खाली कर सकते हैं।
सोशल मीडिया पर जारी किया अवेयरनेस वीडियो
लुधियाना पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर एक विशेष वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में बताया गया है कि कैसे एक छोटी सी गलती से बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। पुलिस ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति ऐसे साइबर फ्रॉड का शिकार होता है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। इसके साथ ही लोगों से किसी भी संदिग्ध लिंक या मैसेज की जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
ਅੱਜ-ਕੱਲ੍ਹ ਵੱਟਸਐਪ ‘ਤੇ “Cockroach Janta Party” ਜੁਆਇਨ ਕਰਨ ਦੇ ਲਿੰਕ ਘੁੰਮ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਹ ਕੋਈ ਮਜ਼ਾਕ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਤੁਹਾਡੇ ਫ਼ੋਨ ਨੂੰ ਹੈਕ ਕਰਨ ਅਤੇ ਤੁਹਾਡੇ ਪੈਸੇ ਨੂੰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਹੈ। ਅਜਿਹੇ ਫਰਜ਼ੀ ਲਿੰਕਸ ‘ਤੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰਨ ਦੀ ਗਲਤੀ ਬਿਲਕੁਲ ਨਾ ਕਰਨਾ। ਸਤਰਕ ਰਹੋ ਸਾਵਧਾਨ ਰਹੋ !#cockroachjantaparty pic.twitter.com/EanJrcYs6Y
— Commissioner of Police, Ludhiana (@Ludhiana_Police) May 22, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
कांवड़ियों पर कथित टिप्पणी को लेकर एआईएमआईएम नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम फिर बढ़े, 10 दिन में लगभग पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
जम्मू में पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज को बाहर निकालने के लिए तोड़फोड़ अभियान रोका
ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया
ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया
देश में पेट्रोल-डीजल की समग्र किल्लत नहीं, कुछ जगहों पर स्थानीय समस्याः इंडियन ऑयल

Facebook


