Imran Pratapgarhi on BJP: गाय दूध नहीं, वोट देती है… बकरीद से पहले कांग्रेस सांसद के बयान से मचा बवाल, BJP पर साधा निशाना
Imran Pratapgarhi on BJP: गाय दूध नहीं, वोट देती है… बकरीद से पहले कांग्रेस सांसद के बयान से मचा बवाल, BJP पर साधा निशाना
Imran Pratapgarhi on BJP/Image Credit: Social Media X
- बकरीद से पहले इमरान प्रतापगढ़ी ने BJP पर साधा निशाना
- बोले- “BJP के लिए गाय दूध नहीं, वोट देती है”
- गौ-हत्या कानून और सड़क पर नमाज के मुद्दे पर सरकार को घेरा
दिल्ली। Imran Pratapgarhi on BJP: दुनियाभर में बकरीद का पर्व बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 28 मई को मनाई जाएगी। लेकिन इसी बीच बकरीद से पहले कुछ BJP-शासित राज्यों द्वारा गौ-हत्या पर बैन को और सख़्त किए जाने पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का एक बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि, कोई भी मुसलमान ऐसे जानवरों की कुर्बानी नहीं देना चाहता जिन पर बैन लगा हो।
दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi on BJP) ने कहा कि, बकरीद से पहले कुछ BJP-शासित राज्यों द्वारा गौ-हत्या पर बैन को और सख़्त किए जाने पर, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी कहते हैं, BJP की पूरी राजनीति इसी सब पर आधारित है क्योंकि उनके पास विकास का कोई रोडमैप नहीं है। कोई भी मुसलमान ऐसे जानवरों की कुर्बानी नहीं देना चाहता जिन पर बैन लगा हो,बाकी सबके लिए, इस देश में गायें दूध देती हैं। लेकिन BJP के लिए, वे वोट देती हैं।
कौन सड़क पर ‘नमाज़’ पढ़ने जाता है?
Imran Pratapgarhi on BJP उन्होंने आगे कहा है कि मुस्लिम समुदाय का कौन सा व्यक्ति असल में सड़क पर ‘नमाज़’ पढ़ने जाता है, जैसा कि BJP दिखाती है? इतनी भीषण गर्मी में सड़क पर ‘नमाज़’ कौन पढ़ेगा? यह पूरी तरह से सरकार की नाकामी है। उनके पास विकास के नाम पर दिखाने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए उनके पास मुसलमानों पर इल्ज़ाम लगाने के अलावा कोई और चारा नहीं है।
#WATCH | Delhi | On some BJP-ruled states reinforcing ban on cow slaughter ahead of Bakrid, Congress MP Imran Pratapgarhi says, "… BJP's entire politics is based on all this because they don't have any roadmap for development… No Muslim wants to sacrifice prohibited… pic.twitter.com/7TNRytKAGQ
— ANI (@ANI) May 23, 2026
ये भी पढ़ें
- Twisha Sharma Latest News: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट: आरोपी समर्थ सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा… पासपोर्ट भी जब्त
- Raisen News: पानी भरने गई 3 बच्चियों की दर्दनाक मौत, तैरती लाश देख कांप गए लोग, गांव में पसरा मातम
- IPL 2026: Pakistan का ये खिलाड़ी खेल सकता है IPL! British नागरिकता के बाद बढ़ीं उम्मीदें |
- TS Singh Deo Statement: ‘घोड़े की सवारी अगर ठीक से नहीं होगी तो घोड़ा पटक देगा’ सियासी घमासान के बीच टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, जानिए क्यों कही ये बात
- Shahjahanpur Minor Rape News: आठ साल की मासूम को युवक ने बनाया हवस का शिकार, आरोपी ने ऐसे दिया घटना को अंजाम, जानकर परिजन भी रह गए हैरान

Facebook


