Sidhi Crime News: रिश्ते शर्मसार, बेटे ने 5 हजार की सुपारी देकर कराई पिता की हत्या, फिर कंबल में लपेटकर शव के साथ किया ऐसा काम, देख कांप गई पुलिस

Sidhi Crime News: रिश्ते शर्मसार, बेटे ने 5 हजार की सुपारी देकर कराई पिता की हत्या, फिर कंबल में लपेटकर शव के साथ किया ऐसा काम, देख कांप गई पुलिस

Sidhi Crime News: रिश्ते शर्मसार, बेटे ने 5 हजार की सुपारी देकर कराई पिता की हत्या, फिर कंबल में लपेटकर शव के साथ किया ऐसा काम, देख कांप गई पुलिस

Sidhi Crime News/Image: AI Generated

Modified Date: May 23, 2026 / 05:58 pm IST
Published Date: May 23, 2026 5:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बेटे ने 5 हजार की सुपारी देकर पिता की हत्या करवाई
  • हत्या के बाद शव को जलाकर सूखे कुएं में फेंका गया
  • पुलिस ने मुख्य आरोपी बेटे समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया

Sidhi Crime News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक बेटे ने महज 5 हजार की सुपारी देकर अपने ही पिता की हत्या करवा दी, मझौली पुलिस ने इस अंधी हत्या का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करमाई पड़ोहर टोला में हुई अंधी हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

शव जलाकर पहचान छिपाने की कोशिश

Sidhi Crime News पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 16 मई की रात से लापता राजभान अगरिया का जला हुआ शव 19 मई को जंगल के एक सूखे कुएं से बरामद हुआ था, शव की हालत कंकाल जैसी थी और उसे जलाकर पहचान छिपाने की कोशिश की गई थी, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व फिंगरप्रिंट टीम की मदद से जांच शुरू की गई।

सुपारी देकर कराई पिता की हत्या

जांच में सामने आया कि मृतक का बेटा कमलभान अगरिया अपने पिता से परेशान था और आए दिन विवाद होते थे, इसी रंजिश के चलते उसने अपने परिचित रबी सिंह गोंड को 5 हजार की सुपारी देकर पिता की हत्या (Sidhi Crime News) की साजिश रची, 16 मई की रात आरोपियों ने राजभान को घर से बाहर बुलाया डंडों और खूंटे से हमला कर हत्या कर दी, शव को कंबल में लपेटकर जंगल के सूखे कुएं में फेंक दिया पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया बाद में मोबाइल ट्रांजेक्शन के जरिए 5 हजार का भुगतान किया गया, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बेटे सहित कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.