BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhattisgarh Municipal Election Update: क्या विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह कर सकते हैं भाजपा का चुनाव प्रचार?.. इलेक्शन कमीशन से की गई शिकायत

चुनाव के समय कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाकर यह दिखाने की कोशिश की है कि भाजपा सरकार चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस का …

Dr. Raman Singh

Dr. Raman Singh

satya prakash
Published: 07 Feb 2025 | 4:49 pmModified: 07 Feb 2025 | 5:07 pm
HIGHLIGHTS
  1. बिलासपुर में भाजपा ने भी की थी किरणमयी नायक की शिकायत
  2. राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पर लगाया था प्रचार-प्रसार का आरोप
  3. राज्य निर्वाचन आयोग को दी थी अर्जी

Complaint filed with Election Commission against Dr. Raman Singh: राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा राजनांदगांव नगर निगम महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव के समर्थन में प्रचार करने को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे संवैधानिक पद की गरिमा के उल्लंघन का मामला बताते हुए राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, भाजपा का कहना है कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है।

Read More: Delhi Election 2025 : AAP ने बीजेपी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप.. LG ने ACB को दिए जांच के आदेश, अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची टीम 

कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ राजनांदगांव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पर आपत्ति जताई है। पार्टी ने राज्य निर्वाचन आयोग से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस का तर्क है कि संवैधानिक पद पर रहते हुए किसी भी पदाधिकारी को किसी राजनीतिक दल के लिए खुलकर प्रचार नहीं करना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि रमन सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता और तीन बार के मुख्यमंत्री रहे हैं, उन्हें अपनी पद की मर्यादा का पालन करना चाहिए। उन्होंने इसे संविधान और संवैधानिक पद की गरिमा का उल्लंघन बताया।

Complaint filed with Election Commission against Dr. Raman Singh: इस पर डॉ. रमन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान को गहराई से पढ़ा है, जबकि उनके विरोधी केवल इसे अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी कि वे इस विषय की चिंता न करें। भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे अनावश्यक विवाद खड़ा कर राजनीति कर रहे हैं।

इस संबंध में कानून विशेषज्ञ और पूर्व आईएएस अधिकारी सुशील त्रिवेदी का कहना है कि कोई स्पष्ट नियम नहीं है जो विधानसभा अध्यक्ष को राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से रोकता हो। हालांकि, नैतिकता के आधार पर संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को ऐसे आयोजनों से दूर रहने की परंपरा रही है।

Read Also: Devendra Fadnavis on Rahul Gandhi: 'कांग्रेस का वजूद होने वाला है खत्म', सीएम फडणवीस ने राहुल गांधी पर साधा निशाना 

Complaint filed with Election Commission against Dr. Raman Singh: चुनाव के समय कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाकर यह दिखाने की कोशिश की है कि भाजपा सरकार चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि निर्वाचन अधिकारी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। इस राजनीतिक घमासान के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि राज्य निर्वाचन आयोग इस पर क्या निर्णय लेता है।

[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: 1. क्या विधानसभा अध्यक्ष को चुनाव प्रचार करने की अनुमति है?

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Complaint filed with Election Commission against Dr. Raman Singh

शहर की खबरें

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm