Ram Gopal Agarwal EOW: EOW ऑफिस पहुंचे कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल, तीन साल से चल रहे थे फरार, इस बड़े मामले में है आरोपी

Ram Gopal Agarwal EOW: चावल घोटाला मामले में समन मिलने के बाद कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW कार्यालय पहुंचे।

Ram Gopal Agarwal EOW: EOW ऑफिस पहुंचे कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल, तीन साल से चल रहे थे फरार, इस बड़े मामले में है आरोपी

CG Chawal Ghotala Case/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: July 8, 2026 / 06:02 pm IST
Published Date: July 8, 2026 5:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चावल घोटाला मामले के आरोपी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW के ऑफिस पहुंचे हैं।
  • रामगोपाल अग्रवाल इस मामले में तीन साल से फरार चल रहे थे।
  • EOW की तरफ से समन भेजे जानें के बाद रामगोपाला अग्रवाल EOW ऑफिस पहुंचे हैं।

Ram Gopal Agarwal EOW:  रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित चावल घोटाला मामले के आरोपी कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल समन मिलने के बाद रायपुर स्थित आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) कार्यालय पहुंचे। रामगोपाल अग्रवाल पिछले तीन साल से फरार चल रहे थे।

तीन साल से फरार थे रामगोपाल अग्रवाल

बताया जा रहा है कि रामगोपाल अग्रवाल को चावल घोटाले की जांच के सिलसिले में EOW ने समन जारी किया था, जिसके बाद वे पूछताछ के लिए कार्यालय पहुंचे। गौरतलब है कि रामगोपाल अग्रवाल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष हैं। (Ram Gopal Agarwal EOW) जांच एजेंसियों के अनुसार, वह पिछले करीब तीन साल से फरार चल रहे थे। अब EOW उनसे मामले में पूछताछ कर रही है।

बेटे वैभव से भी पूछताछ कर चुकी है EOW

Ram Gopal Agarwal EOW: सूत्रों के अनुसार, कस्टम मिलिंग मामले में पूछताछ के लिए नोटिस मिलने के बाद उन्होंने EOW कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इससे एक दिन पहले जांच एजेंसी ने उनके बेटे वैभव अग्रवाल से भी कई घंटों तक पूछताछ की थी। इसके बाद रामगोपाल अग्रवाल का EOW पहुंचना जांच में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.