Shailesh Lodha Daughter Swara Lodha Wedding : ‘तारक मेहता…’ के इस मशहूर एक्टर ने की बेटी की शाही शादी! उम्मैद भवन से सामने आईं रॉयल तस्वीरें
Shailesh Lodha Daughter Swara Lodha Wedding : 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा की शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में आयोजित इस भव्य समारोह ने सभी का ध्यान खींचा।
Shailesh Lodha Daughter Swara Lodha Wedding
- तीन दिनों तक चला शाही वेडिंग सेलिब्रेशन।
- बेटी की विदाई के दौरान भावुक हुए शैलेश लोढ़ा।
- शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
‘एंटरटेनमेंट डेस्क : Shailesh Lodha Daughter Swara Lodha Wedding : तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो से मशहूर हुए अभिनेता और कवि शैलेश लोढ़ा इन दिनों अपनी बेटी स्वरा लोढ़ा की शाही शादी को लेकर चर्चा में हैं। राजस्थान के ऐतिहासिक उम्मैद भवन पैलेस में तीन दिनों तक चले इस भव्य शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
कौन हैं दामाद और बेटी
शैलेश लोढ़ा के दामाद शाश्वत सिंगापुर में बैंकर हैं और कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करते हैं। Shailesh Lodha Emotional Daughter Vidai Videoवहीं उनकी बेटी स्वरा पेशे से एक राइटर और सिंगर हैं। उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर एक किताब भी लिखी है। दोनों ही लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। बता दें कीस्वरा और शाश्वत की शादी दो अलग-अलग जगहों पर हुई। पहले मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में एक निजी समारोह हुआ, जिसके बाद जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में पूरे रीति-रिवाजों के साथ शाही शादी संपन्न हुई।
Shailesh Lodha, जिन्हें लोग TMKOC के Taarak Mehta के नाम से जानते हैं, ने 2008 से 2022 तक शो में काम किया। बाद में Asit Modi के साथ विवाद के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया।
6 जुलाई को उनकी बेटी Swara Lodha की शादी हुई।
लेकिन लोगों ने नोटिस किया कि शादी में TMKOC के लगभग कोई भी… pic.twitter.com/g57ldCBlVL
— Shakuni Mama (@MamaShakuni__) July 8, 2026
सब्यसाची का डिज़ाइनर लेहंगा पहना
अपनी शादी के खास मौके पर स्वरा ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ खूबसूरत आइवरी और गोल्डन रंग का लहंगा पहना था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।अपनी इकलौती लाडली बेटी को विदा करते समय टीवी पर सबको हंसाने वाले शैलेश लोढ़ा काफी भावुक नजर आए। इस शाही शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। फिलहाल सोशल मीडिया पर फैंस इस नए जोड़े को उनकी नई जिंदगी के लिए ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें :
- Teejan Bai Tribute Program Raipur 2026 : पद्म विभूषण तीजन बाई की याद में सरकार का बड़ा फैसला! अब हर साल मिलेगा उनके नाम का सम्मान, गांव को भी मिलेगी ये नई पहचान
- CM Cashless Medical Scheme for Teachers: शिक्षकों को सरकार का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा इतने लाख का मुफ्त इलाज, सीएम ने की घोषणा
- PF Account Transfer: अब नहीं फंसेगा आपका PF! नौकरी बदलते ही बिना आवेदन अपने-आप नए खाते में ऐसे पहुंचेगा पैसा, जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

Facebook


