Airtel Viral Message: अगर आपके फोन पर भी आया है Airtel का ये मैसेज तो हो जाएं सावधान! क्लिक करने से पहले जान लें वायरल मैसेज की पूरी सच्चाई
Airtel Viral Message: Airtel अपने कुछ यूजर्स को Consumer Education Workshop में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेज रहा है। इस संदेश का मकसद ग्राहकों को सेवाओं, अधिकारों और डिजिटल जानकारी से जुड़ी जरूरी बातें समझाना है।
(Airtel Viral Message/ Image Credit: AI-generated)
- Airtel यूजर्स को Consumer Education Workshop का निमंत्रण।
- 22 जुलाई 2026 को आयोजित होगा कार्यक्रम।
- वायरल मैसेज को फर्जी नहीं बताया गया है।
नई दिल्ली: Airtel Viral Message: टेलीकॉम कंपनी एयरटेल की ओर से कुछ यूजर्स को एक खास मैसेज भेजा जा रहा है। जिसमें 22 जुलाई 2026 को होने वाली Consumer Education Workshop में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर इस इनविटेशन को लेकर कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि यह असली है या कोई फर्जी संदेश। अगर आपको भी ऐसा मैसेज मिला है तो घबराने की जरूरत नहीं है।
वायरल मैसेज की क्या है असली सच्चाई
इस मैसेज में वर्कशॉप की तारीख, समय और स्थान जैसी जानकारी दी गई है। साथ ही कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में भी बताया गया है। जानकारी के मुताबिक यह कोई फर्जी मैसेज नहीं है बल्कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) से जुड़े Consumer Education Program का हिस्सा है। इस कार्यक्रम का आयोजन Airtel की ओर से किया जा रहा है। इसका मकसद ग्राहकों को कंपनी की सेवाओं, प्रोडक्ट्स और शिकायत समाधान प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना है।
वर्कशॉप में ग्राहकों को क्या जानकारी मिलेगी?
Consumer Education Workshop का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों और टेलीकॉम कंपनियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। इस कार्यक्रम में यूजर्स को बताया जाता है कि किसी सेवा में समस्या आने पर शिकायत कैसे दर्ज करें, शिकायत के समाधान की प्रक्रिया क्या है और अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो आगे किस स्तर पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा डिजिटल सुरक्षा और ग्राहक अधिकारों से जुड़ी जरूरी जानकारियां भी दी जाती हैं।
क्यों आयोजित किए जाते हैं ऐसे कार्यक्रम?
टेलीकॉम कंपनियां समय-समय पर Consumer Awareness Workshop और Education Program आयोजित करती हैं। इनका मकसद ग्राहकों को उनके अधिकारों, उपलब्ध सेवाओं और शिकायत दर्ज करने के सही तरीकों के बारे में जागरूक करना होता है। लेकिन अगर किसी यूजर को इस तरह के मैसेज को लेकर कोई संदेह हो तो वह Airtel के आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या कस्टमर केयर से इसकी पुष्टि कर सकता है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है।
इन्हें भी पढ़ें:
- PC Jeweller Share Hike: सातवें आसमान पर निवेशकों की उम्मीदें!… कर्ज का बोझ उतारने जा रही ये कंपनी, क्या अब शुरू होगी बड़ी तेजी?
- Teejan Bai Tribute Program Raipur 2026 : पद्म विभूषण तीजन बाई की याद में सरकार का बड़ा फैसला! अब हर साल मिलेगा उनके नाम का सम्मान, गांव को भी मिलेगी ये नई पहचान
- Raipur Nagar Nigam News: इन अहम मुद्दों पर चल रही थी रायपुर नगर निगम में चर्चा.. इधर मोबाइल में गेम खेलते और शॉपिंग करते दिखे अफसर, अब हो सकता है ये बड़ा एक्शन

Facebook


