Chhattisgarh Congress Manifesto: ‘कांग्रेस का मेनिफेस्टो, बीजेपी के घोषणा पत्र का कॉपी-पेस्ट’.. प्रदेश के इस मंत्री ने बताया विपक्षी दलों के दावों-वादों को ‘टोटल वेस्ट’
केदार कश्यप ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो पार्टी दस पेज का एक मौलिक विजन नहीं दे सकती, उससे हम किसी विकास आदि की क्या उम्मीद कर सकते हैं। …

Congress's Manifesto for Chhattisgarh Local elections
Congress's Manifesto for Chhattisgarh Local elections: रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र आधा कॉपी पेस्ट है और बाकी वेस्ट है। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में पहले से ही मौजूद कुछ वादों को कांग्रेस ने हूबहू कॉपी किया है जिससे उन्होंने अपनी वैचारिक दीवालिएपन का प्रमाण एक बार फिर जनता के सामने रख दिया। मंत्री कश्यप ने कहा कि वैसे भी कांग्रेस के पास भ्रष्टाचार के अलावा और किसी बात का विजन नहीं है।
केदार कश्यप ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के हर एक वादे पर विस्तार से चर्चा कर कांग्रेस के घोषणा पत्र की हवा निकाली। उन्होंने कहा कि तालाबों का संरक्षण व सौदर्यीकरण की बात हो या वाय-फाय, सीसीटीवी आदि की सम्पति कर, समेकित कर एवं जल उपभोक्ता शुल्क आदि की, सैनिटरी नैपकिन या अन्य, सारे वादे या तो भाजपा के घोषणा पत्र की हू ब हू नकल है या फिर वे वादे हैं जो कांग्रेस ने 2019 के घोषणा पत्र में भी किये थे, जिसे सभी निकायों पर जबरन कब्जे के बाद भी नहीं कर पायी थी। मिनिस्टर केदार कश्यप ने कहा कि इन दोनों कॉपी पेस्ट के अलावा शेष सभी वेस्ट है, जिसका नगर के विकास से कोई लेना देना नहीं है।
Congress's Manifesto for Chhattisgarh Local elections: केदार कश्यप ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो पार्टी दस पेज का एक मौलिक विजन नहीं दे सकती, उससे हम किसी विकास आदि की क्या उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे भी केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है, विकास के सारे कार्य करने की नीयत और क्षमता दोनों भाजपा के पास ही है। कांग्रेस का घोषणा पत्र वास्तव में ढकोसला पत्र है। वह एक दिवालिया हो चुकी बैंक का पोस्ट डेटेड चेक है।
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कांग्रेस के घोषणा पत्र में तालाबों का संरक्षण, वाई-फाई, सीसीटीवी जैसी सुविधाओं की स्थापना, जल उपभोक्ता शुल्क में संशोधन, सैनिटरी नैपकिन की उपलब्धता आदि वादे शामिल हैं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Congress's Manifesto for Chhattisgarh Local elections, BJP called it copy-paste and the rest is total waste
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm