Daman Thar Owner Parade: यहां कलेक्टर ने करा दी थार-फॉर्च्यूनर मालिकों की परेड.. भरवाया शपथ-पत्र, सबने ली ये कसम, पढ़ें क्या है पूरा मामला

शपथ में केवल स्पीड लिमिट का पालन करने की बात नहीं थी। वाहन मालिकों ने पैदल यात्रियों के लिए भी रास्ता देने का भी संकल्प लिया। उन्होंने वादा किया कि जहां पैदल यात्रियों के सड़क पार करने की जगह होगी, वहां वाहन रोककर उन्हें सुरक्षित तरीके से रास्ता दिया जाएगा।

Daman Thar Owner Parade: यहां कलेक्टर ने करा दी थार-फॉर्च्यूनर मालिकों की परेड.. भरवाया शपथ-पत्र, सबने ली ये कसम, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Daman Collector Thar Owner Parade || Image- DesiEsco

Modified Date: September 10, 2026 / 04:20 pm IST
Published Date: September 10, 2026 4:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Thar-Fortuner मालिकों ने ली सड़क सुरक्षा
  • शपथ तेज रफ्तार और लापरवाही पर रोक
  • पैदल यात्रियों को रास्ता देने का संकल्प

Daman Collector Thar Owner Parade: दमन: दमन में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की अनोखी पहल सामें आई है। यहाँ जिला प्रशासन की अपील पर बड़ी संख्या में महिंद्रा थार और टोयोटा फॉर्चूनर के मालिक एक जगह जुटे और सभी ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जिम्मेदारी से वाहन चलाने का लिया शपथ

कार्यक्रम का मकसद तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर रोक लगाने के साथ लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम स्थल पर थार और फॉर्चूनर वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। वाहन मालिकों ने जिम्मेदारी से गाड़ी चलाने और सड़क पर दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने का संकल्प लिया।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने वाहन मालिकों को बताया कि यातायात नियमों का पालन करना हर चालक की जिम्मेदारी है। सभी से कहा गया कि वे वाहन को निर्धारित गति सीमा के भीतर चलाएं और सड़क पर किसी भी तरह की लापरवाही या खतरनाक ड्राइविंग से बचें।

Daman Collector Thar Owner Parade: दरअसल थार और फॉर्चूनर जैसी गाड़ियों को अक्सर तेज या आक्रामक ड्राइविंग से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में प्रशासन ने चालकों पर केवल कार्रवाई करने के बजाय उन्हें जागरूक करने और सड़क सुरक्षा अभियान से जोड़ने का तरीका अपनाया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पैदल यात्रियों को भी देना होगा रास्ता

शपथ में केवल स्पीड लिमिट का पालन करने की बात नहीं थी। वाहन मालिकों ने पैदल यात्रियों के लिए भी रास्ता देने का भी संकल्प लिया। उन्होंने वादा किया कि जहां पैदल यात्रियों के सड़क पार करने की जगह होगी, वहां वाहन रोककर उन्हें सुरक्षित तरीके से रास्ता दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने कहा कि सड़क पर सभी लोगों की सुरक्षा जरूरी है। बड़ी और शक्तिशाली गाड़ी चलाने का मतलब यह नहीं है कि चालक यातायात नियमों की अनदेखी कर सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह राजधानी दिल्ली में ही होना चाहिए : सुप्रिया सुले

मेखली पावर में अपनी हिस्सेदारी 2,171 करोड़ रुपये में अल्फा अल्टरनेटिव्स को बेचेगी दिलीप बिल्डकॉन

सोनासेलेक्शन इंडिया का आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर

उत्पादकता बढ़ने से कृषि क्षेत्र के एनपीए में और कमी संभव: नाबार्ड चेयरमैन

पूर्व क्षेत्र ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी, दक्षिण क्षेत्र को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown