Koffee with Karan Last Season: आख़िरकार बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो.. 22 सालो तक होता रहा टेलीकॉस्ट, जानें क्या है परमानेंट ब्रेक की वजह

Ads

Koffee with Karan Last Season: करण जौहर ने घोषणा की कि वह अपने चैट शो ‘‘कॉफी विद करण’’ को इसके आगामी नौवें सीजन के साथ खत्म कर रहे हैं।

  •  
  • Publish Date - September 30, 2026 / 03:31 PM IST,
    Updated On - September 30, 2026 / 03:37 PM IST

Koffee with Karan Last Season/Image Credit: Instagram

HIGHLIGHTS
  • करण जौहर का मशहूर चैट शो ‘‘कॉफी विद करण’’ का प्रीमियर 14 अक्टूबर को ओटीटी मंच जियोहॉटस्टार पर होगा।
  • करण जौहर ने घोषणा की है कि, यह सीजन उनके शो का आखिरी सीजन होगा।
  • रण जौहर ने कहा, ‘‘‘कॉफी विद करण’ मेरी जिंदगी का एक असाधारण हिस्सा रहा है।

Koffee with Karan Last Season: मुंबई: फिल्म निर्माता करण जौहर ने बुधवार को घोषणा की कि वह अपने लोकप्रिय सेलिब्रिटी चैट शो ‘‘कॉफी विद करण’’ को इसके आगामी नौवें सीजन के साथ खत्म कर रहे हैं। इसका प्रीमियर 14 अक्टूबर को ओटीटी मंच जियोहॉटस्टार पर होगा। जौहर ने 2004 में इस शो की शुरुआत की थी और आठ सीजन में 161 एपिसोड में हिंदी सिनेमा की कई प्रमुख हस्तियों को अपने कार्यक्रम में आमंत्रित किया।

करण जौहर ने कहा, ‘‘‘कॉफी विद करण’ मेरी जिंदगी का एक असाधारण हिस्सा रहा है। इसने मुझे दोस्ती, यादें, पूरी तरह पागलपन से भरे पल, ढेर सारा प्यार और हां, विवादों का एक हिस्सा भी दिया है! लेकिन इन सबके बीच जो चीज लगातार बनी रही, वह है दर्शक।’’

2004 में हुई थी शो की शुरुआत

Koffee with Karan Last Season: फिल्म निर्माता ने एक बयान में कहा, ‘‘दर्शकों ने हमारे साथ हंसी-मजाक किया, हमसे बहस की, हमें ट्रोल किया, हमारे साथ खुशी मनाई और सबसे महत्वपूर्ण बात, एक और कप के लिए बार-बार वापस आते रहे। विदाई भावुक कर देने वाली होती है, लेकिन यह सही भी लगती है। यह अंतिम सीजन मेरा उन सभी लोगों के साथ आखिरी बार कृतज्ञता और प्यार के साथ उस मग को उठाने का एक रास्ता होगा, जिन्होंने ‘कॉफी विद करण’ को वो बनाया जो यह आज है। तो आइए, मेरे साथ कॉफी का एक आखिरी कप उठाइए। आखिरी बार।’’ यह शो पहली बार 2004 में स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित हुआ था और अपनी बेबाक बातचीत, रैपिड-फायर राउंड और सेलिब्रिटीज के ऐसे खुलासों के कारण तुरंत दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गया था, जिनसे सुर्खियां और विवाद पैदा होते थे।

इन्हें भी पढ़ें:-