FIFA WC 2022 Opening Ceremony: नोरा फतेही,BTS समेत इन दिग्गज कलाकारों की होगी परफॉर्मेंस, यहां देख पाएंगे फ्री में सारे मैंच…जानें

Ads

दुनिया भर का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल का आज विश्वकप( World Cup) शुरू हो रहा हैं, जिसके मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही समेत अन्य विश्व स्तरीय हस्तियां पर्फार्मेंस दे रही हैं

  •  
  • Publish Date - November 20, 2022 / 08:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

Fifa World Cup Opening Ceromany, Nora Fatehi dance And Bts

Jungkook & Nora Fatehi FIFA WC 2022 Opening Ceremony: दुनिया भर का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल का आज विश्वकप( World Cup) शुरू हो रहा हैं। इस विश्क कप का नाम फीफा  विश्वकप हैं। जिसमें दुनिया भर की चुनिंदा टीम और प्लेयर भाग ले रहे हैं। आपने क्रिस्टियानो रोनाल्डो( Cristiano Ronaldo) और लियोनल मेसी(Lionel Messi)का नाम सुना ही होगा। दोनो प्लेयर्स इस महाकुंभ में शिरकत लेने वाले हैं। आज इस महाकुंभ की ओपनिंग हैं, जिसके मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही समेत अन्य विश्व स्तरीय हस्तियां पर्फार्मेंस दे रही हैं।

Read More: Twitter पर ट्रेंड हो रहा Donald Trump का नाम, अकाउंट वापसी पर यूजर्स ने शेयर की “खली- बली सांग” मीम्स

फीफा वर्ल्ड कप 2022 (Fifa World Cup 2022) के आगाज का एलान हो चुका हैं। कतर में हो रहे इस महाकुंभ में आज कतर और ईकाडोर का मैच देखने को मिलेगा। मैंच शुरू होने से पहले ही ओपनिंग सेरेमनी रखी गई हैं। जिसमें विश्व स्तरीय कलाकारों की पर्फार्मेंस देखने को मिलेगी। वर्ल्ड कप का उद्घाटन समारोह (Opening Ceremony) अल बायत स्टेडियम (Al Bayt Stadium) में होगा। इस दौरान तकरीबन 60 हजार लोग स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।

सुपरस्टार जियोन जुंगकुक की होगी प्रस्तुति

इस रंगारंग समारोह में बीटीएस के-पॉप (BTS’ K-pop) सुपरस्टार जियोन जुंगकुक (Jeon Jungkook) के अलावा कई मशहूर हस्तियां अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं, बैंड ने एक ट्वीट कर कहा है कि हमें ये घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि जुंगकुक फीफा विश्व कप कतर 2022 साउंडट्रैक का हिस्सा हैं। सुपरस्टार जियोन जुंगकुक वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह में अपना जलवा बिखरेंगे। बहरहाल, इस रंगारंग समारोह से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं।

नोरा फतेही समेत ये हस्तियां बिखेरेंगे जलवा

सुपरस्टार जियोन जुंगकुक (Jeon Jungkook) के अलावा अमेरिकी संगीत समूह ब्लैक आइड पीज़ (Eyed Peas) और कोलम्बियाई गायक जे बल्विन (J Balvin) अपना जलवा बिखरेंगे. नाइजीरियाई गायक और गीतकार पैट्रिक नैमेका ओकोरी (Patrick Nnaemeka Okorie) और अमेरिकी रैपर लिल बेबी (Lil Baby) भी इस दौरान दिखेंगे. दरअसल, इस साल सितंबर में पैट्रिक नैमेका ओकोरी और रैपर लिल बेबी ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) का ऑफिशियल सॉन्ग लॉन्च किया था। इसके अलावा भारतीय अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही फीफा (Nora Fatehi) के सिंगल “लाइट द वर्ल्ड” (Light The World) में भी दिखाई देंगी।

Read More: Wedding Viral Video शादी में आए छोटे बच्चों ने कर डाला कांड! वीडियो देख यूजर्स ने लिखा…”ऐसी भीड़ में ये किया ..तो अकेले में क्या करेगा”…देखें वीडियो