Fuel taxes in the United States: क्या अमेरिका भी जूझ रहा पेट्रोल-डीजल की कमी से?.. प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ले सकते है ऐतिहासिक फैसला, खुद ही दिया संकेत
Fuel taxes free in the United States: डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों के बीच फेडरल गैस टैक्स हटाने पर विचार करने की बात कही।
Fuel taxes free in the United State || Image- The Economic Times FILE
- ट्रंप ने गैस टैक्स अस्थायी रूप से हटाने का संकेत दिया।
- अमेरिका में पेट्रोल कीमतों में 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी हुई।
- होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी।
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ा बयान दिया है। (Fuel taxes free in the United States) उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कुछ समय के लिए फेडरल गैस टैक्स हटाने पर विचार कर रही है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
फैसले के लिए अमेरिकी संसद की मंजूरी जरूरी
सीबीएस न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि जब तक ईंधन की कीमतें कम नहीं होतीं, तब तक गैस टैक्स को अस्थायी रूप से हटाया जा सकता है। अमेरिका में पेट्रोल पर करीब 18.4 सेंट प्रति गैलन और डीजल पर 24.4 सेंट प्रति गैलन फेडरल टैक्स लगता है। हालांकि, इसे हटाने के लिए अमेरिकी संसद की मंजूरी जरूरी होगी।
ईरानी प्रस्ताव “बहुत मूर्खतापूर्ण” : ट्रंप
ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका में पेट्रोल की कीमतों में 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को पेट्रोल की कीमत 4.52 डॉलर प्रति गैलन से ऊपर पहुंच गई। ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने के लिए कदम उठाएगी। (Fuel taxes free in the United States) उन्होंने ईरान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसने अमेरिका के शांति प्रस्ताव पर पर्याप्त रियायतें नहीं दीं और उसका प्रस्ताव “बहुत मूर्खतापूर्ण” था।
इसी दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करना उसका सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने दावा किया कि जरूरत पड़ने पर अमेरिकी सेना समुद्री मार्ग को दोबारा खोल सकती है और पहले से ज्यादा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
सामने आया ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट बयान
अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने भी कहा कि ट्रंप प्रशासन पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है, जिसमें गैस टैक्स हटाना भी शामिल है। (Fuel taxes free in the United States) उन्होंने कहा कि अमेरिका तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादन के मामले में मजबूत स्थिति में है और सरकार आम लोगों पर बढ़ती महंगाई का बोझ कम करने की कोशिश कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
क्रूज जहाज से निकाले गए फ्रांसीसी और अमेरिकी यात्री हंता वायरस से संक्रमित
चंदौली के अस्पताल में महिला की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को दबोचा
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक वैन के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत, कई लोग घायल
यूपीएल का मुनाफा चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 1,294 करोड़ रुपये
आगामी वर्षों में बिहार का पूरा आधारभूत ढांचा बदल जाएगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
दिल्ली सरकार ने बेघर लोगों के लिए पांच दिवसीय अभियान शुरू किया

Facebook


