Rajim Violence News: आखिर क्यों अचानक सुलग उठा राजिम ? सामने आई हिंसा की वो चौंकाने वाली वजह, आप भी जाने पूरी इनसाइड स्टोरी

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम के दुधकैयां गांव में सांप्रदायिक तनाव हिंसक हो गया है। घरों और गाड़ियों में आगजनी के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं आईजी और एसपी मौके पर मौजूद हैं।

Rajim Violence News: आखिर क्यों अचानक सुलग उठा राजिम ? सामने आई हिंसा की वो चौंकाने वाली वजह, आप भी जाने पूरी इनसाइड स्टोरी

Rajim Violence News / IMAGE SOURCE : IBC24

Modified Date: February 1, 2026 / 11:05 pm IST
Published Date: February 1, 2026 10:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजिम के दुधकैयां गांव में सांप्रदायिक तनाव हिंसक रूप में बदला, घरों और कारों में आगजनी।
  • आरोपी के जेल से लौटने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव, हालात बेहद तनावपूर्ण।
  • गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात, आईजी और एसपी मौके पर मौजूद।

गरीयबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले के राजिम के दुधकैयां गांव में भड़का सांप्रदायिक तनाव अब और उग्र हो गया है। दोनों पक्षों के बीच हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। ग्रामीणों ने विशेष समुदाय के घर पहुंचकर घर और कार को आग के हवाले कर दिया, जिससे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पूरे गांव में चप्पे-चप्पे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर आईजी एसपी भी पहुंच चुके हैं।

जेल से आने के बाद भड़की हिंसा

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला राजिम के दुधकैयां गांव का है। यहाँ दोनों समुदाय के लोगों के बीच करीब तीन वर्ष पहले से संप्रदाय तनाव शुरू हुआ था। ( Gariaband Violence ) बताया जा रहा है कि करीब तीन वर्ष पहले विशेष संप्रदाय के व्यक्ति ने गांव के शिवजी के मंदिर को तोड़ा था। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर उसे पुलिस ने जेल में दाखिल कर दिया था।

तीन साल पहले से बने हुए संप्रदाय तनाव

आज जैसे ही विशेष समुदाय का आरोपी जेल से लौटा, उसने दूसरे समुदाय के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। (Gariaband News )इसके बाद ग्रामीणों ने विशेष समुदाय के घर पहुंचकर आगजनी करते हुए कार को भी आग के हवाले कर दिया। हिंसा देखते ही देखते इतना उग्र हो गया कि लोगों ने जमकर एक-दूसरे पर पथरबाजी करते हुए जानलेवा हमला भी किया है। जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली, राजनंदगांव, धमतरी, महासमुंद जिले से पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया गया।

आईजी एसपी मौके पर मौजूद

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर ही जमकर लाठी व पत्थर से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दुधकैयां गांव के चप्पे-चप्पे में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। ( Rajim violence ) घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर आईजी एसपी भी गांव में मौजूद हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism & Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..