Rewa Viral Video: बीच सड़क पर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा! नशे में धुत होकर राहगीरों को दीं गालियां, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

रीवा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक युवती द्वारा बीच सड़क पर हंगामा करने का मामला सामने आया है। राहगीरों से गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Rewa Viral Video: बीच सड़क पर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा! नशे में धुत होकर राहगीरों को दीं गालियां, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

Rewa Viral Video / Image Source : IBC24

Modified Date: February 1, 2026 / 10:16 pm IST
Published Date: February 1, 2026 10:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रीवा-सतना मुख्य मार्ग पर युवती ने नशे की हालत में किया हंगामा।
  • राहगीरों से गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
  • पुलिस ने युवती को समझाइश देकर सुरक्षित घर भेजा।

Rewa News रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवती ने शराब के नशे में बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए

राहगीरों से गाली-गलौज कर रही थी युवती

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला रीवा सतना मुख्य मार्ग की है। युवती सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों के साथ गाली-गलौज कर रही थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि हंगामा करने वाली युवती बिछिया थाना क्षेत्र की निवासी है। Rewa Satna Road, इस पूरी घटना से रह गिरों को काफी समस्य का सामना करना पड़ा।

मामले की जाँच में जुटी पुलिस

सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और युवती को समझाइश दी। Rewa Viral Video इसके बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित उसके घर भिजवा दिया है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.